मौन और सत्य जीवन का आधार- श्रमण मुनि निरीह सागर

ललितपुर। वर्णीनगर मड़ावरा में दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म के अवसर पर नगर में चातुर्मासरत आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य अष्टम् निर्यापक मुनिश्री अभय सागर, मुनिश्री प्रभात सागर, मुनिश्री निरीह सागर महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में श्री महावीर विद्या विहार के परिसर में प्रात:काल श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा,पूजन […]

Continue Reading

संगोष्ठी में नेत्रदान के लिए लोगों को प्रेरित किया

ललितपुर। समदृष्टि विकास अनुसंधान मण्डल सक्षम ललितपुर के तत्वावधान में कर्नियां अन्धत्व मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशान्ति जूनियर हाईस्कूल, गांधीनगर के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन साईंज्योति संस्था के डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव के मुख्यआतिथ्य एवं सक्षम जिलाध्यक्ष अक्षय अलया की अध्यक्षता में हुआ। संगोष्ठी में वक्ताओं ने नेत्रों को जीवनदायनी बताते हुए कहा कि […]

Continue Reading

ललितपुर में पारौल के जैन मंदिर से 16 मूर्तियां चोरी चांदी के चार छत्र भी ले गए, समाज में आक्रोश

ललितपुर। उप्र के ललितपुर जिले के ग्राम पारौल प्राचीन जैन मंदिर से चोर पार्श्वनाथ भगवान सहित 16 मूर्तियां और चांदी के चार छत्र चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसरों ने मंदिर प्रांगण का जायजा लिया ओर चोरों की तलाश शुरू कर दी। चोरी की वारदात से जैन समाज में आक्रोश, अफसरों […]

Continue Reading

साधु गंदे आदमी के विचारों में से अच्छाई निकाल लेता है

साधु गंदे आदमी के विचारों में से अच्छाई निकाल लेता है-सुधासागरजी महाराज ललितपुर ये शरीर स्वभाव से अशुचि है। इस अशुचि पैरों को भी रत्नत्रय ने पावन बना दिया।रत्नत्रय ने इस‌ अशुभ शरीर को भी पवित्र बना दिया। इसी प्रकार जो शुचिता प्रकट हुई है वह शौचधर्म के बाद‌ शुचिता को प्राप्त हो जाती है।जिस […]

Continue Reading

जीवन में लोभ, महापाप और पतन की वजहः मुनि सुधासागर जी

मुनि श्री ने शिविरार्थियों को दी शौच धर्म की सीख ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में पर्वराज पर्यूषण पर मुनि सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा है कि धन लक्ष्मी को तिजोरी में बिना कारण रखना गृहस्थ के लिए पाप है। वो धन तुम्हें अभिशाप देगा। सरकार ने नोट लोगों में विनिमय के लिए छापा […]

Continue Reading

लोभ का त्याग करना सिखाता उत्तम शौच धर्म-मुनिश्री प्रभात सागर

ललितपुर। वर्णीनगर मडा़वरा में दशलक्षण महापर्व के चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म के अवसर पर नगर में चातुर्मासरत आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य अष्टम् निर्यापक मुनिश्री अभय सागर,मुनिश्री प्रभात सागर, मुनिश्री निरीह सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में श्री महावीर विद्या विहार के परिसर में प्रात:काल श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, […]

Continue Reading

क्षमावाणी पर्व को राष्ट्रीय क्षमा दिवस घोषित करने की मांग

ललितपुर । जैन धर्म का क्षमावाणी पर्व आपस में कटुता कम करने, सौहार्द बढ़ाने एवं शांति स्थापित करने में कारागार स्थापित हो सकता है। शास्त्रों में लिखा है क्षमा वीरस्य भूषणम् अर्थात क्षमा वीरों का आभूषण है। अंतरात्मा से मांगी गई क्षमा हमें विनम्रता एवं सज्जनता के रास्ते पर ले जाती है। क्षमा के मूल में […]

Continue Reading

दूसरों की बुराई नहीं, अपने को देखने में ही धर्मः उचय मुनि सुधासागर महाराज

ललितपुर। स्थानीय क्षेत्रपाल मंदिर में पर्वराज पर्यूषण पर धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुधासागर महाराज ने कहा है कि जीवन को ऐसा बनाएं कि कोई दो बातें कहकर हल्का हो जाए। दूसरों की बुराई नहीं, अपने को देखने में ही धर्म है। जिसे मन को समझने की इच्छा आ गई तो समझो उसमें धर्म को […]

Continue Reading

अहंकार का नाश करना मार्दव धर्म- मुनिश्री निरीह सागर

ललितपुर। धर्मनगरी व ग्यारह जिनालयों की नगरी वर्णीनगर मडा़वरा में पर्वों में श्रेष्ठ पर्वराज पर्यूषण पर्व के द्वितीय दिन उत्तम मार्दव धर्म के अवसर पर नगर के जिनालयों में प्रात:काल श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, दशलक्षण विधान आदि धार्मिक क्रियाएं श्रावकों ने विधि-विधान पूर्वक सम्पन्न कीं। आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य अष्टम् निर्यापक […]

Continue Reading

उपकारी भी उपकार करने वाले को पाकर धन्य माने वह मार्दव धर्म हैं–श्री सुधा सागर जी

उपकारी भी उपकार करने वाले को पाकर धन्य माने वह मार्दव धर्म हैं–श्री सुधा सागर जी ललितपुर–जिसने उपकार किया वह आकर कहें कि मैं धन्य हो गया। आज ऐसे व्यक्ति की बात चल रही है गुरु ने दीक्षा दे दी अब बारी है कि हम ऐसा कुछ करें कि गुरु धन्य हो जाये। उपकार का […]

Continue Reading

परिणामों में निर्मलता और विचारों में आदर्श ही सच्चा धर्म- सुधासागर

श्रावक संस्कार शिविर में तीन हजार से अधिक शिविरार्थी कर रहे पर्यूषण पर्व पर धर्म साधना ललितपुर। जैन धर्माविलम्बियों के पर्वराज पर्यूषण पर मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में 29 वां श्रावक संस्कार शिविर का आज शुभारम्भ प्रातःकाल धर्मध्यान, प्रभु अभिषेक शान्तिधारा से हुआ। शिविर में 3 हजार से अधिक शिविरार्थी सम्मलित होकर दस दिन संयम […]

Continue Reading

पर्यूषण पर्व पर संस्कारों का शंखनाद 29 वां श्रावक संस्कार शिविर आज से शुरू

ललितपुर। जैन धर्माविलम्बियों के पर्वराज पर्यूषण पर मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में 29 वां श्रावक संस्कार शिविर आज से शुरू हो रहा है जिसमें सम्मलित होने के लिए संस्कार शिविर को लेकर सैकडेां की संख्या में शिविरार्थियों के पहुचने का सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहा। क्षेत्रपाल मंदिर में धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए […]

Continue Reading

गलती करने के बाद तो क्षमा हर व्यक्ति मांग लेता हैं किंतु असली क्षमा तो वह हैं जो बगैर गलती किये हुए भी मांगी जा सकें सुधासागर महाराज

गलती करने के बाद तो क्षमा हर व्यक्ति मांग लेता हैं किंतु असली क्षमा तो वह हैं जो बगैर गलती किये हुए भी मांगी जा सकें सुधासागर महाराज ललितपुर मुनि श्री ने विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सपेरे का साँप यदि किसी व्यक्ति से कहता हैं कि मैने तुम्हे माफ किया तो उसकी […]

Continue Reading

नए जिनालय में विराजेंगे अति प्राचीन बड़े बाबा आदिनाथ भगवान

ललितपुर। नगर के अति प्राचीन दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में विराजित बड़े बाबा आदिनाथ भगवान अब नए जिनालय में विराजमान होंगे। सोमवार को सुबह निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य में नए जिनालय में बड़े बाबा के मंदिर एवं वेदिका पुर्ण्याजकों का चयन किया, जिन्हें जैन पंचायत द्वारा सम्मानित कर पुण्य की अनुमोदना की गई। […]

Continue Reading

पर्यूषण पर्व पर शिविर में मुनि श्री सुधासागर महाराज द्वारा मिलेगा संस्कारों का बोध

ललितपुर। निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य में ललितपुर जैन समाज को पर्यूषण पर्व पर धर्म साधना करने का सुयोग्य अवसर मिलने पर श्रावक जहां उत्साहित हैं, वहीं दस दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर में सम्मलित होने के लिए दूरांचलों से श्रावक पहुचेंगे। शिविर में मुनि श्री के सानिध्य में जहां धार्मिक पूजन विधान एवं […]

Continue Reading

भारत ऐसा देश हैं जिसका नाम शांति के लिये विश्व मे सर्वोच्च स्थान हैं दुनिया मे दण्डात्मक शांति हैं लेकिन भारत मे अध्यात्म हैं सुधासागर महाराज

भारत ऐसा देश हैं जिसका नाम शांति के लिये विश्व मे सर्वोच्च स्थान हैं दुनिया मे दण्डात्मक शांति हैं लेकिन भारत मे अध्यात्म हैं सुधासागर महाराज ललितपुर रविवार को नित्य प्रति प्रवचन की श्रंखला मे पूज्य गुरुदेव ने कहा कि आदमी दो तरह के दुखों से दुखी हैं एक उसका स्वयं का दुख और एक […]

Continue Reading

अपनी नजरो को इतना पवित्र कीजिये कि दूसरों को और अपने स्वयं को नजर लगें ही न सुधासागर जी

अपनी नजरो को इतना पवित्र कीजिये कि दूसरों को और अपने स्वयं को नजर लगें ही न सुधासागर जी ललितपुर क्षेत्रपाल मंदिर में प्रवचन सभा मण्डप में मुनि श्री सुधासागर महाराज ने प्रवचन सभा में भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब भी किसी अप्रत्याशित डर का भय सतावे तो मेरा नाम ले लेना। […]

Continue Reading

पाप से मत करो पृथ्वी को अपवित्र- निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधा सागर जी

क्षेत्रपाल मंदिर में धर्म सभा में मुनि श्री का सम्बोधनअभिनंदन नाथ की वेदिका पर हुईं अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं ललितपुर। स्थानीय क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधा सागर जी महाराज ने कहा है कि जीवन में पाप अभिशाप है। हमने जिस धरती पर जन्म लिया है, उसे पाप से अपवित्र […]

Continue Reading

धर्म संस्कृति की रक्षा का महापर्व रक्षाबंधन – मुनि सुधासागर जी

धर्म संस्कृति की रक्षा का महापर्व रक्षाबंधन – मुनि सुधासागर जी क्षेत्रपाल मंदिर में मुनि रक्षार्थ हुए 70 हजार से अधिक श्रीफल समर्पित महिला मण्डल ने 12 फीट लम्बी राखी सजाई ललितपुर 11 अगस्त। निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज ससंघ के सानिध्य में रक्षाबंधन वात्सल्य पर्व का आयोजन किया गया जिसमें जैन मंदिरों में 700 मुनियों […]

Continue Reading

संकल्प लें, श्रमण संस्कृति की रक्षार्थ निडरता से समर्पित रहेंगेः निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी

सात सौ मुनियों की रक्षार्थ, पुण्यार्जक श्रद्धालुओं ने 70,000 श्रीफल अर्पित किए सात सौ मुनियों के उपसर्ग का वर्णन सुन श्रद्धालुओं की आंखें नम ललितपुर। आचार्य श्री विघासागर जी महाराज के परम शिष्य निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी, नगर गौरव मुनि श्री पूज्य सागर जी, ऐलक श्री धैर्य सागर जी, क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी […]

Continue Reading