जीवन में लोभ, महापाप और पतन की वजहः मुनि सुधासागर जी

JAIN SANT NEWS ललितपुर

मुनि श्री ने शिविरार्थियों को दी शौच धर्म की सीख

ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में पर्वराज पर्यूषण पर मुनि सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा है कि धन लक्ष्मी को तिजोरी में बिना कारण रखना गृहस्थ के लिए पाप है। वो धन तुम्हें अभिशाप देगा। सरकार ने नोट लोगों में विनिमय के लिए छापा था। उसका उपयोग हमें व्यापार आदि के लिए करना चाहिए लेकिन बिना कारण उसको तिजोरी में उसी तरह डाल रखा है जैसे जब व्यक्ति जेल में कैदी हो जाता है तो वह न तो अपना कुछ कर सकता और न ही दूसरों का। उन्होंने कहा कि पेट भर लेना पाप नहीं, कल के लिए भरना महापाप है जिससे बचना चाहिए। मुनि श्री ने लोभ को महापाप बताते हुए कहा कि लोभ जीवन में पतन का कारण है।

मुनि श्री ने शनिवार को शौच धर्म को विस्तार से बताते हुए कहा कि प्यास लगी है- पानी पिओ लेकिन जैसे ही क्रेन में पानी भर लिया तो शौच धर्म समाप्त हो जाएगा। उन्होंने शिविरार्थियों को सजहता में धर्म का मर्म समझाते हुए उसे जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। धर्मसभा के प्रारम्भ में मुनि पूज्यसागर महाराज ने तत्वार्थसूत्र का वाचन किया। तदुपरान्त आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख श्रावक श्रेष्ठीजनों ने दीपप्रज्जवलन मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर किया। इसके पूर्व प्रातःकाल भगवान अभिनंदन नाथ के अभिषेक के उपरान्त मुनि श्री के मुखारविन्द से शान्तिधारा पुर्ण्याजक परिवारों द्वारा की गई।

क्षेत्रपाल मंदिर प्रांगण में शिविरार्थियों ने पाण्डुकशिला पर श्री जी का अभिषेक ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश के मार्गदर्शन एवं मुनि श्री के सान्निध्य में किया। संगीतमय पूजन में शिविरार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। क्षेत्रपाल मंदिर में निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज का पडगाहन सुरेश जैन एड, आकाश जैन गैस एजेंसी परिवार, नगर गौरव मुनि पूज्य सागर महाराज को आहारदान अरुण बबलू जैन परिवार, एलक धैर्यसागर महाराज को आहारदान राजेश जैन बरौदा परिवार एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को आहारदान मोदी मनोज जैन परिवार को मिला जहां पहुंचकर अनेकों श्रावकों ने आहारदान देकर पुर्ण्याजन किया। मध्यान्ह में मुनि पूज्य सागर महाराज ने छह-सजयाला का शिविरार्थियों को बोध कराया। इसके उपरान्त एलक धैर्यसागर महाराज ने श्रावकों को सामूहिक प्रतिक्रमण की सीख दी। सायंकाल जिज्ञासा समाधान में शिविरार्थियों की जिज्ञासाओं का मुनि सुधासागर महाराज ने लाइव प्रसारण के माध्यम से समाधान किया। श्रावकों ने गुरुभक्ति संगीतमय आरती की जिसमें भक्ति की धूम रही।

सायंकाल शिविरार्थियों को ग्रुप अनुसार एलक श्री ध्यानसागर महाराज, क्षुल्लक गम्भीरसागर महाराज के अतिरिक्त दिनेश जी गुगवाल जयपुर, ब्रह्मचारी विनोद भैया जबलपुर, ब्रह्मचारी सुनील भैया जबलपुर, ब्र. मनोज भैया ललितपुर ने धार्मिक बोध कराया।

अनंत चतुर्दशी पर अंडा- मांस की दुकानों पर पाबंदी

दशलक्षण पर्व पर अनंत चतुर्दशी दिवस 9 सितम्बर 2022 को अंडा, मांस, मछली, शराब आदि की दुकानों पर बिक्री निषिद्ध किए जाने के लिए दिगम्बर जैन महासमिति ललितपुर महरौनी संभाग ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाई की मांग की। प्रशासन ने सकारात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक एवं उपजिलाधिकारियों को जैन धर्मावलम्बियों की
भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए निर्देशित किया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष महेन्द्र मडवैया एड, राजकुमार जैन लागौन, जयकुमार चौधरी, का. जिनेन्द्र जैन, अरुण जैन एड, ललित जैन लल्लू, संजीव बजाज, रत्नप्रभ जैन, कुसुम जैन, अनूप जैन कैरू, अक्ष्ज्ञय जैन आदि प्रमुख रहे।

जैनमंदिरों में हुआ भक्ति पूर्वक पूजन अभिषेक

पर्यूषण पर्व के आज उत्तम शौच दिवस पर नगर के सभी जैन मंदिरों में प्रातःकाल पूजन अर्चन शान्तिधारा हुई जिसमें श्रद्धालुजनों ने सम्मलित होकर पुर्ण्याजन किया। पर्यूषण पर्व पर नगर के प्रमुख जैन मंदिर क्षेत्रपाल, जैन अटामंदिर, जैन नया मंदिर, जैन बड़ा मंदिर, आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन, इलाइट जैन मंदिर, बाहुबलिनगर जैन मंदिर, चन्द्रप्रभु मंदिर डो-सजयाघाट, आदिनाथ मंदिर नईवस्ती, शान्तिनाथ मंदिर समेत सभी मंदिरों में विशेष प्रबंध किए गए जहां तत्वार्थ सूत्र का वाचन एवं मध्यान्ह में श्रावकों ने विधान आदि कर पुर्ण्याजन किया। शिविर की व्यवस्थाओं को दिगम्बर जैन पंचायत के साथ नगर की स्वयंसेवी संस्था विद्यासागर व्यायामशाला वीर व्यायामशाला, स्याद्वाद वर्द्धमान सेवा संघ, जैन मिलन मुख्य शाखा, जैन मिलन सिविल लाइन, जैन एम्बुलेंस सेवा समिति, मित्र मण्डल, मंगलवार भक्ताम्मर मण्डल के स्वयंसेवक सक्रिययोगदान दे रहे हैं। आयोजन स्थल पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षात्मक कड़े बंदोबस्त किए है। मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि कल 4 सितम्बर को प्रातः 8 बजे उत्तम सत्य धर्म पर मुनि सुधासागर महाराज का क्षेत्रपाल मंदिर में प्रवचन होगा। इसके अतिरिक्त सभी मंदिर में श्रावक पूजन अर्चन कर पुर्ण्याजन करेंगे।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *