श्रावक संस्कार शिविर में तीन हजार से अधिक शिविरार्थी कर रहे पर्यूषण पर्व पर धर्म साधना

ललितपुर। जैन धर्माविलम्बियों के पर्वराज पर्यूषण पर मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में 29 वां श्रावक संस्कार शिविर का आज शुभारम्भ प्रातःकाल धर्मध्यान, प्रभु अभिषेक शान्तिधारा से हुआ। शिविर में 3 हजार से अधिक शिविरार्थी सम्मलित होकर दस दिन संयम साधना कर अपने जीवन में संस्कारों का वीजारोपण करेंगे।
क्षेत्रपाल मंदिर में प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म पर सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुधासागर महाराज ने कहा ग्रहस्थ का धर्म स्वयं के हाथ में है वही दशलक्षण है। यह हमारी जिन्दगी है इनके साथ जो जिए वही धर्म है जो अभाव में जीते हैं वह स्वभाव में वदलें। संसार में कर्म जैसा चलाते हैं हम चलते हैं । प्रत्येक जीव अपने कर्मो के अनुसार फल भोगता है हमारे हाथ में कुछ भी नहीं है कर्म जो कराएगा कर्म जैसा कराएगा वैसा ही जिएगे। दुश्मन के सामने क्रोध कर ले और अपनों के सामने राग यह श्रावक की परिणति है। सज्जन किसी दुर्जन का प्रतिकार करे तो समझ लेना कि दुर्जन की शक्ति वढ गई और यदि सज्जन मौन हो गया तो समझ लेना दुर्जन का अंत आ गया। साधु विपरीत वातावरण में शाान्त बैठा मौन लेकर बैठ गया तो समझ लेना कुछ अनर्थ होने वाला है। यदि इससे पहले कुछ साधु चुप्पी साथ ली तो समझ लेना अब दुष्ट खत्म होने वाला है।
मुनि श्री ने शिविरार्थियों को जीवन में संदेश देते हुए कहा अपनी दृष्टि पहिचानों और विचारो तुम्हारी जिन्दगी में कीमत क्या है। तुम अपने आपको अच्छा कैसे कहते हो। तुमने अच्छा क्या किया जिससे तुम्हें सकून मिले। शिविरार्थी जिस क्षेत्र में रहे अपने परिणामों में निर्मलता लाए और विचारों में आदर्श प्रस्तुत करे वही सच्चा धर्म है।
धर्मसभा का प्रारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलन कर हुआ जिसमें शिविर पुर्ण्याजक परिवार अजित जैन अंशुल सिंघई गदयाना परिवार ने मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर मुनि श्री को शास्त्र समर्पित किए। इसके पूर्व प्रातःकाल शिविरार्थियों को मुनि श्री ने ध्यान साधना करायी। जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने 29 वां श्रावक संस्कार शिविर के आयोजन के लिए ललितपुरवासियों को पुण्यशाली बताते हुए मुनि श्री के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डा0 अक्षय टडैया ने किया।
क्षेत्रपाल मंदिर में निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज का पडगाहन अभय जैन पारौल परिवार, नगर गौरव मुनि पूज्य सागर महाराज को आहारदान विकास जैन ओसवाल सीए परिवार एलक धैर्यसागर महाराज को आहारदान आनंद कुमार अनुज जैन लेखपाल परिवार एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को आहारदान व्रहमचारिणी मंजू दीदी परिवार को मिला जहां पहुचकर अनेकों श्रावकों ने आहारदान देकर पुर्ण्याजन किया। मध्यान्ह में मुनि पूज्य सागर महाराज ने छहढाला का शिविरार्थियों को बोध कराया। इसकेस उपरान्त एलक धैर्यसागर महाराज ने शिविर में श्रावकों को सामूहिक प्रतिक्रमण की सीख दी। सायंकाल जिज्ञासा समाधान में शिविरार्थियों की जिज्ञासाओं का मुनि सुधासागर महाराज ने लाइव प्रसारण के माध्यम से समाधान किया। श्रावकों ने गुरूभक्ति की जिसमें महिलामण्डल द्वारा सजाईगई आरती आकर्षण का केन्द्र रही। सायंकाल ज्ञानसागर गु्रप, विद्यासागर गु्रप,सुधासागर गु्रप, पूज्यसागर गु्रप,धैर्यसागर गु्रप एवं गम्भीरसागर गु्रप के शिविरार्थियों को गु्रप अनुसार एलक श्री ध्यानसागर महाराज के अतिरिक्त दिनेश जी गुगवाल जयपुर, व्रहमचारी विनोद भैया जबलपुर, ब्रहमचारी सुनील भैया ने धार्मिक बोध कराया।
मुनि श्री की आज्ञा में हुई शिविरार्थियों की आहार चर्या
क्षेत्रपाल मंदिर में शिविर में सम्मलित तीन हजार शिविरार्थी जव आहार चर्या के लिए प्रवचन मण्डप से मुनि सुधासागर महाराज की आज्ञा पर पक्तिबद्ध होकर निकले अजब नजारा रहा। श्वेत वस्त्रों में श्रावकों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ उन्हें नगर के प्रमुख क्षेत्रपाल जी, अटा मंदिर, नया मंदिर, बडा मंदिर, नईवस्ती, डोढाघाट, इलाइट मंदिरों से अपने घरों में ले जाकर आहार कराया। इस दौरान शिविरार्थी मौन धारण कर साधक की भूमिका में नजर आए। आहार के उपरान्त शिविरार्थी नियत समय में क्षेत्रपाल मंदिर में पहुचकर अपनी दैनिक चर्या में सम्मलित हुए।
आज उत्तम मार्दव धर्मः जैनमंदिरों में हुआ भक्ति पूर्वक पूजन अभिषेक
पर्यूषण पर्व के प्रथम दिन आज उत्तम क्षमा दिवस पर नगर के सभी जैन मंदिरों में प्रातःकाल पूजन अर्चन शान्तिधारा हुई जिसमें श्रद्धालुजनों ने सम्मलित होकर पुर्ण्याजन किया। पर्यूषण पर्व पर नगर के प्रमुख जैन मंदिर क्षेत्रपाल, जैन अटामंदिर, जैन नया मंदिर, जैन बडा मंदिर, आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन, इलाइट जैन मंदिर, वाहुवलिनगर जैन मंदिर, चन्द्रप्रभु मंदिर डोढाघाट, आदिनाथ मंदिर नईवस्ती, शान्तिनाथ मंदिर समेत सभी मंदिरों में विशेष प्रबंध मंदिर प्रबंधकों की निगरानी में किए गए हैं। मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि आज 1अक्टूबर को प्रातः 8 बजे उत्तम मार्दव धर्म पर मुनि सुधासागर महाराज का क्षेत्रपाल मंदिर में प्रवचन होगा इसके अतिरिक्त सभी मंदिर में श्रावक पूजन अर्चन कर पुर्ण्याजन करेंगे।
शिविर की व्यवस्थाओं को अंजाम देने में जुटे स्वयंसेवक
शिविर की व्यवस्थाओं को शिविर निर्देशक हुकमचंद काका के मार्गदर्शन में मदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन, धार्मिक आयोजन संयोजक मनोज जैन बबीना के मुख्य संयोजक अविनाश सिंघई, राजीव जैन लकी, अंशुल सिघई विद्यासागर व्यायामशाला वीर व्यायामशाला, स्याद्वाद वर्द्धमान सेवा संघ, जैन मिलन मुख्य शाखा, जैन मिलन सिविल लाइन, जैन एम्बुलेंस सेवा समिति, मित्र मण्डल, मंगलवार भक्ताम्मर मण्डल के स्वयंसेवक कैप्टन राजकुमार जैन, सत्येनद्र गदयाना, अर्पित जैन, संजय जैन, आयुश जैन,पंकज सिमरा सुधीर सिवनी, रिकू बंधा, विमल पारौल अनुराग जैन, वैभव सिंघई टिन्ना, अनूप सराफ अरूण जैन गुरू कृपा, जितेन्द्र जैन अनौरा गौरव जैन, अरविन्द जैन कक्कू आदि सक्रिय योगदान दे रहे हैं। आयोजन स्थल पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षात्मक कडे बंदोवस्त किए है।
