आईआईटी में चयन होने पर दी बधाई

JAIN SANT NEWS महरौनी

महरौनी (ललितपुर)। भाजपा नेता और व्यवसायी संजीव सराफ के पुत्र साकेत सराफ और उनके भाई राजीव सराफ सीएस के पुत्र मुदित सराफ राज का आईआईटी में चयन होने पर परिजनों, रिश्तेदारों और नगरवासियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं|
साकेत सराफ को आईआईटी आंल इंडिया 3438वीं रैंक तथा मुदित सराफ को 2112वीं रैंक हासिल हुई है। परिवार में एक साथ सफलता के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, राजेश खिमलासा ने भी दोनों बच्चों की इस सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *