शरीर भोग के लिए नहीं , योग के लिए है- स्वस्ति भूषण माताजी

JAIN SANT NEWS जयपुर

शरीर भोग के लिए नहीं , योग के लिए है- स्वस्ति भूषण माताजी

जयपुर

भारत गौरव, परम विदूषी, लेखिका, स्वस्तिधाम, प्रणेत्री गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का मंगलवार को मालवीय नगर के सैक्टर 3 स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ ।इस मौके पर आसपास का वातावरण जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

प्रवास समिति के शिरोमणि संरक्षक रमेश ठोलिया व महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा के अनुसार माताजी ससंघ का प्रातः 6.15 बजे मालवीय नगर के सैक्टर 10 स्थित श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार हुआ । बैण्ड बाजों से विशाल जुलूस मेंमहिला मण्डल की सदस्याऐ भक्ति नृत्य मधुर गान गाते हुए शामिल हुई।

मंगल प्रवेश के मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष सी एल जैन, मंत्री ज्ञान चन्द लुहाड़िया, महिला मण्डल अध्यक्ष प्रीती बाकलीवाल, मंत्री निधि लुहाड़िया के नेतृत्व में पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर आर्यिका संघ की भव्य अगवानी की गई।तत्पश्चात मंदिर दर्शन के बादश्री जी के अभिषेक एवं शांतिधारा का अजय बडजात्या, हुकम चन्द जैन, सतीश काला एवं डॉ निलेश बैनाडा नेपुण्यार्जन किया।

इस अवसर पर धर्मंसभा का आयोजन किया गया । चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन का पुण्यार्जन मुकेश जैन एवं महिला मण्डल की सदस्याओ को मिला।

माताजी ने अपने प्रवचन में शरीर के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरीर रमने योग्य नहीं है, यह छोड़ने योग्य है। यह भोगने के लिए नहीं अपितु योग के लिए है। यह तप, संयम, साधना करने योग्य है। अत: शरीर को ज्यादा से ज्यादा धर्म के काम में लगाना चाहिए। इसे ज्यादा आरामदायक नहीं बनाना चाहिए।

संचालन अनुष्ठानाचार्य कपिल भैय्या इन्दौर ने किया । अध्यक्ष सी एल जैन ने स्वागत उदबोधन के माध्यम से मंदिर में चल रहीं गतिविधियों एवं निर्माण कार्यों की जानकारी दी।

इस मौके पर डॉ शीला जैन, शिखर चन्द कासलीवाल, सुनील बख्शी, उत्तम कुमार पाण्ड्या, हरक चन्द लुहाड़िया, महेन्द्र कुमार साह आबूजीवाले, प्रेम चन्द बैनाडा,सुबोध चांदवाड आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

दोपहर में राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’, समाजश्रेष्ठी रमेश ठोलिया, दीपक बिलाला, अजय बडजात्या आदि ने माताजी ससंघ से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर3.00 बजे शास्र चर्चा में महेन्द्र कुमार साह आबूजीवाले एवं अन्यविद्वत जन शामिल हुए।

सायकांल 7.00 बजे से गुरु भक्ति, आनन्द यात्रा एवं महाआरती के आयोजन किये गये ।

प्रवास समिति के शिरोमणि संरक्षक रमेश ठोलिया व महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसारबुधवार 11 मई को माताजी ससंघ का प्रातः 6.15 बजे जे एल एन मार्ग पर पोद्दार प्रबंध संस्थान के लिए मंगल विहार होगा। साथ ही पोद्दार प्रबंध संस्थान में मंगल प्रवेश के बाद जैन अनुशीलन केन्द्र एवं पोद्दार प्रबंध संस्थान, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी के ज्ञान कल्याणक दिवस के उपलक्ष्य मेंप्रातः 8.00 बजे से स्वस्ति भूषण माताजी का ” समकालीन वैश्विक परिदृश्य में पंच अणुव्रतों की उपादेयता ” विषय पर विशिष्ट व्याख्यान होगा। इस मौके पर राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव जैन, पोद्दार प्रबंध संस्थान के निदेशक प्रो. हर्ष द्विवेदी, जैन अनुशीलन केन्द्र की निदेशक प्रो. रश्मि जैन सहित राजनैतिक,प्रशासनिक, सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल होगें।

संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *