पूर्णमति माताजी मे सानिध्य निकली भव्य घटयात्रा

JAIN SANT NEWS इंदौर

पूर्णमति माताजी मे सानिध्य निकली भव्य घटयात्रा

इन्दोर

पूज्या आर्यिका प्रवर पूर्णमति माताजी सानिध्य मे समवसरण महामंडल विधान के तहत रविवार की दोपहर बेला मे
महालक्ष्मी नगर जैन मंदिर से तुलसी नगर जैन मंदिर तक घटयात्रा निकाली गई। वही भक्तो ने गुरु माँ की आगवानी मे
मार्ग मे आकर्षक रंगोली बनाई व चरण वंदना की जब यह यात्रा तुलसी नगर आई तब आरभ मे आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। पंडाल का ध्वजारोहण किया गया ।इस अवसर पर कुबेर के रूप मे जंबूकुमार जैन,ने समवशरण की रचना की

इस अवसर पर पीयूष वाणी के साथ माताजी ने कहा की जीवन में धर्म ध्यान बहुत जरूरी है। धर्म ध्यान के लिए जिनालय और जिनालय में प्रतिमास्थापना और पूजा जहां होती है वहां केश्रावक पुण्य अर्जित कर अपने जीवन
में हमेशा लाभ फलित करते हैं। जो धर्म लाभ के कुबेर होकर समवशरणकी रचना करता है

उनमें पुरुषार्थ का होना जरूरी है तभी उन्हें धर्मलाभहोता है। उन्होंने कहा जिनालय काबनना और उसमें प्रतिमा स्थापना देखने का सौभाग्य मिलना भी भाग्यशालियों को ही  प्राप्त होता है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *