दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी विकास की सम्भावना बढ़ती जा रही है,हुकम काका थूबोंजी के विकास हेतु एक चातुर्मास जरुरी है,विजयधुर्रा

JAIN SANT NEWS थुबोनजी

दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी विकास की सम्भावना बढ़ती जा रही है -हुकम काक थूबोंजी के विकास हेतु एक चातुर्मास जरुरी है-विजयधुर्रा

थूबोंजी

थूबोंजी में विकास की अपार सम्भावनाये है यह तीर्थ भारत वर्ष की जैन समाज को आकर्षित कर रहा है। एक बार यहां मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज का पदार्पण हो जाने दो फिर आप देखना कि जो हम सब लोगों की कल्पना में भी नहीं है वे काम यहां होंगे। बिना गुरुजी के इतने कार्य आश्चर्यकारी लगते है।आने वाले समय में पूज्य श्री का इस अंचल में प्रवास होने वाला है। उसके अनुरूप ही आपकी तैयारी लग रही है। तीर्थ कमेटी आपके साथ है।यह उद्गार भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकम काका ने सभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए ।

इस दौरान मध्यप्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि मुनि पुगंव की प्रतीक्षा हम सब कर रहे है पूर्व से ही कमेटी प्रयास करती रही है और अब जब गुरु देव मात्र पचपन किलोमीटर की दूरी पर ललितपुर में है। कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू महामंत्री विपिन सिंघई के साथ पुरी कमेटी जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं। इसके पहले काका का दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी कमेटी के शिरोमणि संरक्षक संजीव श्रगार, शालू, कमेटी के मंत्री विनोद मोदी मध्यप्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा अरुण जैन मनीष पुट्टी प्रदीप भारत मनोज विजयपुरा चन्द्रेश चन्द्रू ने अन्य सभी ने माला, तिलक, चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

इसके पहले तीर्थ क्षेत्र कमेटी के दल ने थूबोनजी तीर्थ का भ्रमण कर तीर्थ विकास की नई सम्भावनाओ पर कमेटी से चर्चा की।
बाद में दल ने ललितपुर के लिए प्रस्थान कर दिया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *