चांदी की पालकी में भगवान विराजमान कर निकला चल समारोह, उदयगिरि में श्री 1008 शीतलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक, महामस्तकाभिषेक एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

JAIN SANT NEWS विदिशा

चांदी की पालकी में भगवान विराजमान कर निकला चल समारोह, उदयगिरि में श्री 1008 शीतलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक, महामस्तकाभिषेक एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

विदिशा।

श्री 1008 शीतलनाथ भगवान की चार कल्याण से सुशोभित भद्दलपुर(विदिशा) की पावन भूमि पर प्रतिवर्षानुसार 1008 श्री शीतलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक भव्य रूप से मनाया गया ।शीतल अष्टमी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार भगवान का महामस्तकाभिषेक,भक्तिमय पूजन एवं निर्वाण लाडू नासियाजी उदयगिरि में चढ़ाया गया। चांदी की पालकी में श्री जी को विराजमान कर भक्तिमय चल समारोह निकला।

प्रवक्ता डॉ मक्खन लाल जैन ने बताया कि प्रात: श्री जी का अभिषेक पूजन एवं निर्वाण लाडू आयोजन श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में संपन्न हुआ। उसके पश्चात श्रीजी का भव्य चल समारोह नसिया जी उदयगिरि में निकाला गया, जिसके पश्चात ध्वजारोहण एवं मांगलिक प्रवचन विशिष्ट विद्वान पं शुभम शास्त्री दीवानगंज द्वारा हुए एवं कई मांगलिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। जिसके पश्चात सभी साधर्मियों का वात्सलय भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस मंगल अवसर पर समस्त जैन समाज का आभार ट्रस्ट अध्यक्ष मलूक चंद जैन खेरुआ ,रवि पटेल ,चक्रवर्ती जैन ,दीपक सेठ ,प्रकाश चंद सिंघई, वीरेंद्र मानपुर, इंजी सुरेंद्र जैन, राजकुमार प्रिंस ,राकेश मोदी, संजय अलंकार व प्रवक्ता डॉ मक्खन लाल जैन द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन एवं महिला फेडरेशन, महिला मंडल,मुमुक्षु मंडल,जैन मिलन विदिशा आदि संस्थाओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *