सिद्धचक्र महामंडल विधान में नो दिन तक चलेगी सिद्धों की आराधना
पिडावा
नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन जूना मंदिर नवीन जिनालय खंण्डुपुरा में 9 दिन तक सिद्ध प्रभु भगवान की आराधना की जावेगी जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि परम पूज्य 108 श्री भूतबलि सागर महाराज ससंध के पावन सानिध्य में मंजुला दीदी व विधानाचा्र्य पंडित मुकेश जैन सुसनेर के कुशल निर्देशन में नो दिन तक सिद्ध प्रभु भगवान का संगीतमय अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम की पूजन व विधान की पूजन भक्ति भाव के साथ की जावेगी। इस अवसर पर आज प्रथम दिन श्रावक, श्राविकाओं, और बच्चों ने नगर में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सभी श्रावक सफेद वस्त्र व महिलाये सिर पर मंगल कलश लेकर बेण्ड बाजों के साथ चल रही थी शोभायात्रा में पाठशाला के बच्चों द्वारा पार्श्व घोष की शानदार प्रस्तुति करण से शोभायात्रा में चार चांद लग गये शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग नयापुरा , खंण्डुपुरा,शेर मौहल्ला होते हुवे श्री पारसनाथ दिगंबर जैन जुना मन्दिर नवीन जिनालय खंडूपुरा पहुंची जहां पर मुनि श्री ने उपदेश दिये उन्होंने बताया कि पिड़ावा में 43वां चातुर्मास के मात्र 30 दिन शेष हैं और इन बाकी दिनों में अपनी आत्मा का कल्याण करने का यह अवसर ना गंवाये और अधिक से अधिक संख्या में आकर सिद्धो की आराधना पूजन कर अपने जीवन को धन्य करें उन्होंने बताया कि सिद्धचक्र महा मण्डल विधान


नवीन जिनालय बनने के बाद प्रथम बार कोई विधान हो रहा है उसके बाद विधान के आयोजन कर्ता सुखमल जैन,निर्मला जैन, लोकेश जैन, कपिल जैन,पियुश जैन गुर्जर सुल्तानी परिवार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। दोपहर में विधान के भक्ति भाव पूर्वक सिद्ध प्रभु भगवान के आठ अर्घ्य चढ़ाये गये शाम को संगीतमय आरती में भक्ति करते हुए पूण्य लाभ लिया रात्रि में प्रवचन के पश्चात पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
