*संसार के सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा* *खतरनाक हे परिग्रह,,,,, श्री* *सिद्ध चक्र महा मंडल विधान मैं बोले मुनि श्री विमल सागर महाराज*

भोपाल
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री विमल सागर महाराज के सासंघ सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान मे श्रद्धा भक्ति और आस्था का अभूत पूर्व संगम दिखाई दे रहा है इंद्र इंद्राणी संगीत मय स्वर लहरियों के साथ भक्ति नृत्य कर भगवान सिद्ध की आराधना में लीन है जिनालय परिसर में समवशरण और विधान के मंडल की भव्य रचना की गई है दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा ने बताया विधानाचार्य नितिन भैया खुरई अविनाश भैया के निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ विधान के 514 अर्पित किए गए अनुष्ठान के प्रमुख पात्र बने राहुल रिचा श्रीपाल मैना सुंदरी जितेंद्र चक्रवर्ती सोधर्मेंद्र पवन सुपर कुबेर नरेंद्र योगेश वंदना महायज्ञ नायक सहित अन्य प्रमुख पात्र पंकज सुपारी रवि माते राजेश कोयला अभिराज जैन एडवोकेट आदि प्रमुख पात्रों द्वारा मुख्य मंडल पर विधि विधान से अनुष्ठान कर अर्घ अर्पित किए गए मुनि श्री विमल सागर महाराज ने विधान का महत्व बताते हुए
कहा संसार में प्राणी परिग्रह के चक्कर में पड़कर जीवन को पतन की ओर ले जा रहा है संसार के सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा खतरनाक परिग्रह है स्वयं का कल्याण करना है तो राग द्वेष और परिग्रह को जीवन से पूरी तरह दूर करना होगा संकल्प और विकल्पों से पूर्ण मुक्ति की साथ अध्यात्म में स्वयं को समर्पित कर जीवन जीवन की सुखद अनुभूति प्राप्त कर सकते हैं विधान का समापन 25 सितंबर रविवार को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष आलोक पंचरत्न मंत्री मनोज

आरएम उप मंत्री विपिन जैन एम पी टी स्वागत मंत्री अमित तडैया विजित पाटनी प्रदीप जैन स्वीट्स ऋषभ जैन सुनील पब्लिशर रितेश अजमेरा सूर्य प्रकाश सहित धर्मावलंबी मौजूद थे ।
अंशुल जैन प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
