पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने आचार्य श्री विद्या सागर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की माँग की

JAIN SANT NEWS राघौगढ़

*पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने आचार्य श्री विद्या सागर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की माँग की*

*राघौगढ़*
। शुक्रवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर राघौगढ़ पहुँचकर म.प्र.शासन के पूर्व कैबीनेट मंत्री एवं विधायक श्री जयवर्धन सिंह जी ने नगर में विराजमान आचार्य श्री विद्या सागर महाराज की शिष्या आर्यिका निष्काम मति माताजी,आर्यिका श्री विरतमती माताजी एवं आर्यिका श्री तथामती माताजी के दर्शन किये एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

समारोह में जैन समाज राघौगढ़ द्वारा विधायक श्री जयवर्धन सिंह जी का पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर व तिलक लगाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज सिर्फ् भारत ही नहीं वरण संपूर्ण विश्व के महान संत हैं, एवं आचार्य श्री विद्या सागर जी संपूर्ण मानव एवं जीव जगत के कल्याण के भाव से सभी का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12
के क्षेत्रीय प्रचार मंत्री एवं प्रवक्ता सुनील झंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर श्री सिंह ने एक विशेष माँग भी उठाई। उन्होंने आचार्य श्री विद्या सागर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की भी माँग की।

जैसे ही श्री जयवर्धन सिंह द्वारा यह माँग रखी सभी ने समर्थन करते हुए उनकी सराहना की। उनके द्वारा रखे इस प्रस्ताव को सभी जगह सराहा गया है।

सकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *