वागड़ इतिहास में प्रथम बार निजी विद्यालय के विद्यार्थी जयपुर में करेंगे संवैधानिक संस्थाओं का विजिट एवं मिलेंगे माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री एवम् विधान सभा अध्यक्ष महोदय से

JAIN SANT NEWS डूंगरपुर

वागड़ इतिहास में प्रथम बार निजी विद्यालय के विद्यार्थी जयपुर में करेंगे संवैधानिक संस्थाओं का विजिट एवं मिलेंगे माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री एवम् विधान सभा अध्यक्ष महोदय से

डूंगरपुर

समूचे वागड़ में प्रथम बार एक निजी विद्यालय के विद्यार्थी न केवल संवैधानिक संस्थाओं का विजिट करेंगे वरन माननीय राज्यपाल महोदय एवं मुख्यमंत्री महोदय विधानसभा अध्यक्ष जी से उनके निवास पर व्यक्तिश: मिलकर संवाद करेंगे ।

वागड़ के लाडले एवं श्री 18000 दशाहुमड़ दिगम्बर समाज के अध्यक्ष श्री दिनेश खोड़निया के प्रयासों से दशाहुमड़ दिगंबर शिक्षण संस्थान (DHSS) के विद्यार्थियों को राजभवन, विधानसभा भवन एवं मुख्यमंत्री आवास के अवलोकन की महती स्वीकृति प्राप्त हुई है।

साथ ही यह विद्यार्थी माननीय राज्यपाल महोदय श्री कलराज जी मिश्र एवं मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक जी गहलोत वधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर सी पी जोशी स से सीधा संवाद भी करेंगे।

डी एच एस एस के तीन दिवसीय ऐतिहासिक एवं शैक्षिक भ्रमण दिनांक 16 अक्टूबर 2022 से 18 अक्टूबर 2022 के दौरान विद्यार्थियों को राजभवन, विधानसभा भवन एवं मुख्यमंत्री आवास सहित चित्तौड़ का किला, भीलवाड़ा मिल, आमेर का किला, सिटी पैलेस, बिरला तारामंडल, बिरला ऑडिटोरियम, हवा महल जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। साथ ही इन बच्चों को हमारी संस्कृति और संस्कारों से रूबरू होने के लिए धार्मिक स्थलों एवं धर्म गुरुओं के दर्शन करवाए जाएंगे जिनमें नारेली जैन तीर्थ, नसिया जी जैन तीर्थ गलता जी बिड़ला मंदिर जाएंगे।
ऐसा एतिहासिक टूर पहली बार बना हे जिसमें बालकों को राज्यपाल जी मुख्यमंत्री, विधान सभा अध्यक्ष धर्म गुरुओं का आशीर्वाद मिलेगा व भव्य मिलो का ओर भव्य संस्थानो के अवलोकन का लाभ मिलेगा !

दशा हुमड शिक्षण संस्थान का पहला शेक्षणिक टूर जयपुर

16 तारीख प्रातः 5 बजे हुमडपुरम से प्रस्थानशेषपुर त्रिमूर्ति दर्शन,चित्तौड़ भ्रमण,भीलवाड़ा भ्रमण नारेली दर्शन
17 तारीख के कार्यक्रम जयपुर

प्रातः आचार्य भगवंत श्री सुनील सागर जी गुरूराज संघ के दर्शन सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री जी निवास पर मुख्यमंत्री जी की ओर से अल्पाहार व मुख्यमंत्री जी से मुलाक़ात !11 बजे विधान सभा भवन का अवलोकन व माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी से मुलाक़ात !सायं 4 बजे राज्यपाल भवन में राज्यपाल महोदय की ओर से अल्पाहार व राज्यपाल महोदय से संवाद !साय 7 बजे बिडला मंदिर व गौरव टावर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ।राजस्थान के डूंगरपुर बांसवाड़ा जिले के मध्य में स्थित है जैन समाज का सबसे बड़ा अत्याधुनिक शिक्षण संस्थान हुमडपुरमछोटी कक्षाओं से लेकर उच्च शिक्षा का बन रहा है बहुत बड़ा केंद्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त छात्रावास सन 2019 में आचार्य श्री सुनील सागर जी गुरूराज,माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के कर कमलों से  शुभारंभ हुआ था
संकलित जानकारी के साथ

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

शाह मधोक जैन चितरी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *