

आगरा। दिगंबर जैन मंदिरों में दशलक्षण पर्युषण महापर्व के सातवें दिन मंगलवार को उत्तम तप धर्म मनाया गया। कमला नगर डी ब्लॉक श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के सातवें दिन भक्तों ने ब्रह्मचारी सुनील भैया जी के सानिध्य में उत्तम तप धर्म की पूजा कर जिनेंद्र प्रभु की आराधना की। ब्रह्मचारी सुनील भैया जी ने उत्तम तप धर्म के मर्म को भक्तों को समझाया। भक्तों ने भैया जी को शास्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा जैन मिलन आगरा के द्वारा कौन बनेगा धर्म शिरोमणि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कटरा इतवारी खां स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर नाई की मंडी में दशलक्षण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म पर श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा कर दशलक्षण पूजन कर श्रीजी की आराधना की गई। मीडिया प्रभारी शुभम जैन के मुताबिक कल दशलक्षण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की पूजन की जाएगी। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, प्रदीप जैन पीएनसी, मनोज जैन, महेश जैन, अनिल जैन, अंकेश जैन, नरेश जैन, अनुज जैन, अंकुर जैन, अनुज जैन, शानू जैन, अंकुर जैन, रईस और समस्त स्थानीय जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
