विश्व शांति के लाखों मंत्र और मांगलिक क्रियाओं के साथ तीन दिवसीय वेदिका शुद्धिकरण कार्यक्रम संपन्न
झुमरी तिलैया
मंगलवार की बेला में भगवान आदिनाथ को पालकी में बैठाकर भव्य शोभायात्रा मैं जैन समाज के लोगों ने नगर भ्रमण कराया महिलाएं पुरुष बच्चों केसरिया वस्त्र औ श्वेत वस्त्र में शामिल हुए, विश्व शांति मंत्र और जैन धर्म के जयकारों से नगर और मंदिर गुंजायमान हुआ, महिलाओं ने जगह-जगह पर रंगोली बनाकर, डांडिया नृत्य करके भगवान की भक्ति में शामिल हुई, सुबह झुमरी तिलैया दिगंबर जैन मंदिर के मूलनायक देवाधिदेव 1008 श्री पारसनाथ भगवान का महा मस्तकाभिषेक एवं शांति धारा सुरेश-नरेंद्र झांझरी परिवार को प्राप्त हुआ ।

अनिल रोनक कासलीवाल परिवार को 1008 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा,पूरण मल-अजय सेठी के परिवार को 1008 नेमि नाथ भगवान की बड़ी प्रतिमा,नवीन-चेतन्य सेठी को महावीर भगवान की प्रतिमा को नवीन वेदी में विराजमान का सौभाग्य मिला, इसके पश्चात सभी बेदी की बड़ी प्रतिमा को बाहर पांडुक शिला पर विराजमान किया गया। इसके बाद 1008 श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।

नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह आरती रंगोली से सजावट की गई। शोभा यात्रा नगर भ्रमण कर बड़ा मंदिर पहुंची । इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि इस तरह का भव्य मंदिर बनाने की योजना अपने आप मे एक तीर्थ नगरी जैसा है। झुमरीतिलैया में इतना भव्य कार्यक्रम दर्शाता है कि यहाँ के सभी लोगो मे नया मंदिर बनाने की बहुत उत्सुकता है, और जल्द ही ये मंदिर एक नया रूप लाकर एक तीर्थ नगरी बन जायेगा।

इसके बाद 24 परिवारों के द्वारा चार वेदी में विराजमान सभी 24 प्रतिमाओं को मस्तक पर रखकर सरस्वती भवन के पांडुक शिला में विराजमान किया गया। और सभी प्रतिमाओं का परम पूज्य मुनि श्री विशल्य सागर जी महाराज की मुखारविंद से मंत्रोच्चारण कर अभिषेक एवं शांति धारा 24 परिवारों के द्वारा किया गया, तत्पश्चात समाज के सभी लोगों ने एक-एक प्रतिमा पर अभिषेक किया गया ।इस तरह का आयोजन भारत के इतिहास में द्वितीय बार कोडरमा में ही हो रहा है इसके पूर्व भी आज से पाँच साल पूर्व श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर कोडरमा मैं हुआ था । अभिषेक के पश्चात सभी प्रतिमाओं को नवीन वेदी में विराजमान परम पूज्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी मुनिराज के द्वारा मंत्रोचार कर किया गया ।
इसके बाद हवन कर नवीन वेदी में सभी प्रतिमा विराजमान किया गया। संध्या में पहली बार नवीन वेदी की भव्य आरती समाज के अशोक-निखिल जैन विदिशा,स्वरूप-आशीष प्रिया पहाड़िया कतारासगढ़, मंगलम ग्रुप कोडरमा के परिवार को प्राप्त हुआ सभी के द्वारा एक नए रूप में आरती झूमते नाचते हुवे की गई। इस आरती में पूरे समाज के 176 घर से दीपक लाकर आरती की गयी। ये सभी कार्यक्रम में विशेष रूप से मंदिर जीर्णोद्धार कमेटी के संयोजक सुरेश झांझरी,सुशील छाबड़ा ,समाज के उपाध्यक्ष कमल सेठी ,समाज के मंत्री ललित सेठी, उप मंत्री नरेंद्र झंझरी,सह मंत्री राज छाबड़ा चतुर्मास कमेटी के संयोजक सुरेंद्र काला आदि समाज के सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए,कार्यक्रम के बाद स्टेशन परिषद में जरूरत मंद गरीब लोगों को भोजन कराया गया, कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,नवीन जैन ने जानकारी दी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
