अनादी काल से 84 लाख योनियों में विषय भोगों को भोगने में जीवन गुजरा है अतः जीवन की कीमत समझो आर्यिका विज्ञाश्री

JAIN SANT NEWS निवाई

अनादी काल से 84 लाख योनियों में विषय भोगों को भोगने में जीवन गुजरा है अतः जीवन की कीमत समझो आर्यिका विज्ञाश्री

निवाई

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर निवाई में परम पूज्य भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में चल रहे 48 दिवसीय जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान में आज प्रातः अभिषेक,शांतिधारा,अष्ट द्रव्यों से पूजा के बाद विधान मंडल की पूजा हुई

जिसमें मोहनलाल जी चंवरिया, एवं बाबूलाल जी , हिमांशु जैन परिवार ने पूजा अर्चना कर पुण्यार्जन प्राप्त किया। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि आज कार्यक्रम के अन्तर्गत आर्यिका श्री ने भरी धर्म सभा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा की मानव जीवन अनमोल रतन है इसको पीने में मत धोलो , कंकड़ पत्थर समझ कर फेंकना नहीं इसका सदुपयोग करो, कहा कि जिस प्रकार दीप की ज्योति कब बुझ जाये कोई भरोसा नहीं उसी प्रकार पर्याय कब नष्ट हो जाये कोई भरोसा नहीं मानव जीवन गुजारने के लिए नहीं बल्कि सुधारने के लिए मिला है, अनादि काल से 84 लाख योनियों में विषय भोगों को भोगने में जीवन गुजरा है‌।आप इसकी कीमत करो।गोधा ने अवगत कराया कि 11 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष का कल्याणक का लाडू चढ़ाया जायेगा तथा मोक्ष कल्याणक अत्यंत भक्ति भाव से मनाया जाएगा एवं 9:00 बजे आर्यिका संघ का विशेष रूप से पड़गाहन होगा कुछ समय के लिए निवाई नगरी बनेगी हस्तिनापुर ,प्रत्येक घरों में लगेगा चौका अत:सभी भक्तों को समाज द्वारा अद्भुत दृश्य देखने की अपील की गई है।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *