स्मार्टनेस कपड़ों से नहीं विचारों से-स्वस्तिभूषण माताजी स्मार्ट गर्ल प्रशिक्षण शिविर में सैकड़ों बालिकाओं को दिये संस्कार

JAIN SANT NEWS बाड़ा पदमपुरा

स्मार्टनेस कपड़ों से नहीं विचारों से-स्वस्तिभूषण माताजी स्मार्ट गर्ल प्रशिक्षण शिविर में सैकड़ों बालिकाओं को दिये संस्कार

बाड़ा पदमपुरा

धैर्य, सोच और वाणी इन तीन चीजों पर नियंत्रण होना चाहिए। किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। भावुकता एवं खुशी के समय कोई वादा नहीं करना चाहिए। गुस्से में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। क्योंकि गुस्से एवं क्रोध में लिया गया निर्णय कभी भी उचित नहीं होता है। रिश्ता जल्दी बन जाता है लेकिन उस रिश्ते को निभाना बहुत कठिन है। अत: अपने संस्कारों को कभी ना भूले। स्मार्टनेस कपड़ों से नहीं विचारों से होती है।ये उदगार गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने बाडा पदमपुरा में रविवार को आयोजित स्मार्ट गर्ल प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किए।इससे पूर्व प्रथम सत्र में भगवान के चित्र का अनावरण विशिष्ट अतिथि समाजसेविका अंजना काला जापान वालों तथा दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि व्रती श्राविका सुशीला पाटनीने किया। माताजी का पाद पक्षालन एवं जिनवाणी भेट करने का सौभाग्य भी सुशीला पाटनी एवं अंजना काला को प्राप्त हुआ।

दूसरे सत्र में विजया देवी कटारिया परिवार एवं उत्तम कुमार पाण्ड्या परिवार ने माताजी के पाद पक्षालन का सौभाग्य प्राप्त किया। इसी क्रममें केकडी एवं बूंदी की बालिकाओं ने मंगलाचरण किया।

इस मौके पर चातुर्मास व्यवस्था समिति एवं श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति की ओर से तिलक, माला, दुपट्टा पहनाकर व स्वस्ति भूषण माताजी का चित्र भेट कर अतिथियों का सम्मान किया गया।

पदमपुरा क्षेत्र कमेटी चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर जैन ने स्वागत उदबोधन देते हुए बालिकाओं को धर्म एवं सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने का आव्हान किया।

श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला डोड्या ने महासमिति द्वारा की जा रही सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं समाज के उत्थान के लिए की जा रहीगतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि सुशीला पाटनी ने अपने उदबोधन में बालिकाओं को रहन सहन, पहनावा, दिनचर्या में शालीनता बरतने एवं बडे बुजुर्गों का आदर करने सहित प्रतिदिन देव दर्शन, करने, ध्यान, योग, प्रतिक्रमण में समय देने का आव्हान किया।

शिविर की मुख्य वक्ता पूणे की डॉ ममता जैन ने मोटिवेशनल उदबोधन देते हुए विदेश में अपने प्रसंगों व अनुभवों के माध्यम से देशी विदेशी संस्कारों की तुलना कर स्मार्ट नेस के पैरामीटर को समझाया। उन्होंने कहासंस्कार समन्वित शिक्षा स्मार्ट गर्ल बना सकती है।शिक्षित होना अच्छी बात है पर शिक्षा के साथ गलत आदतें गलत संस्कार नहीं पालने चाहिए।जयपुर के वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर, मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन ने जोशीला उदबोधन देते हुए स्मार्ट गर्ल की परिभाषा बताई। उन्होंने कहा कि आजकल दुखी होने का काम्पीटिशन चल रहा है ।

सपनो के लिए कभी भी अपनो से दूर नही होना चाहिए।अपनो के बिना सपनों का कोई मूल्य नहीं होता है। वही मुंबई से आए हुए डॉ युवराज जैन ने बालिकाओं को झांसी की रानी बनने के लिए प्रेरित करते हुए शेर – शायरियों के माध्यम से जिंदगी में मुसीबतों से हार कर नर्वस होने की बजाय दुगुने जोश से मुसीबतों से लडने के गुर सिखाये।चातुर्मास कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने स्वस्ति भूषण माताजी मंगल कलश योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मात्र 2100/- रुपये के सहयोग कूपन से सहभागिता निभाने का आव्हान किया। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली 55 बालिकाओं को ‘पद्म प्रभ’ सम्मान’ सेसम्मानित किया गया। इससे पूर्व संत सुधा सागर महिला महाविद्यालय सांगानेर की छात्राओं द्वारा लव जिहाद की शिकार अविवाहित युवतियों पर नाट्य प्रस्तुति देते हुए अन्तर्जातीय विवाह की मुश्किलों पर प्रकाश डाला।

आयोजन में समाजश्रेष्ठी सुधीर जैन, अशोक जैन नेता, महेश काला, कमल बाबू जैन,राज कुमार कोठ्यारी, रमेश ठोलिया, प्रदीप जैन, विनोद जैन ‘कोटखावदा’, सुरेश काला, जे एम जैन, माणक ठोलिया,चेतन जैन निमोडिया, दीपक बिलाला, दीपक बोहरा, अजय बडजात्या, भारतभूषण जैन, आलोक मित्तल,अजय जैन विजय सोगानी, मनोज सोनी सहित पूरे देश से 15 वर्ष से अधिक आयु की सैकड़ों अविवाहित बालिकाएं एवं सैकडों महिलाएं शामिल हुई।

मंच संचालन महासमिति की राजस्थान अंचल अध्यक्ष शालिनी बाकलीवाल एवं प्रमुख परामर्शक डॉक्टर वन्दना जैन ने किया। आभार महामंत्री डिम्पल गदिया ने व्यक्त किया।

विनोद जैन कोटखावदा से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *