पति-पत्नी एक गाडी के दो पहिए – स्वस्ति भूषण माताजी –
जयपुर –
जब तक नारी नही है तो मकान कहलाता है। नारी व परिवार के आने पर ही वह घर कहलाता है। पति पत्नी एक गाडी के दो पहिए है ।मन शांत रहने में पत्नि का बडी भूमिका रहती है। घर परिवार को स्वर्ग बनाना दोनो की जिम्मेदारी है। घर में बच्चों को संस्कार देने की जिम्मेदारी माता पिता की है। अतः पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से ही घर स्वर्ग बनता है। ये उदगार भारत गोरव गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी ने गुरुवार को शक्ति नगर के श्री 1008 चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन पल्लीवाल मंदिर में आयोजित धर्म सभा में कहें।धर्म सभा मे दीप प्रज्जवलन अशोक पल्लीवाल ने किया। संचालन अनुष्ठानाचार्य कपिल भैय्या इन्दौर ने किया ।इस मौके पर प्रवास समिति केकमल बाबू जैन, शिखर चन्द कासलीवाल, विनोद जैन ‘कोटखावदा’, माणक ठोलिया, चेतन जैन निमोडिया, दीपक बिलाला सहित प्रकाश गंगवाल, नेमी पाटनी, भाग चन्द बोहरा, महावीर कासलीवाल, नरेश कासलीवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी गणमान्य लोगों का समाज की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इससे पूर्व माताजी ससंघ प्रातः 6.15 बजे राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति निवास से मंगल विहार कर जे एल एन मार्ग, गोपालपुरा बाईपास होते हुए त्रिवेणी नगर चौराहे पहुची। जहां से विशाल जुलूस के साथ माताजी ससंघ का शक्ति नगर के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ ।
इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष निर्मल जैन, मंत्री सतीश जैन, महिला मण्डल अध्यक्ष सुनीता अजमेरा, मंत्री दीपिका कासलीवाल की अगुवाई में माताजी ससंघ की पाद पक्षालन व मंगल आरती कर भव्य अगवानी की गई। अंजना जैन के नेतृत्व में नारी दिव्य घोष की महिलाओं ने बैण्ड वादन कर मंगल अगवानी की।
प्रवास समिति के महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में दोपहर में शास्र चर्चा एव सायकांल आनन्द यात्रा के बाद 48 दीपकों द्वारा ऋद्धि मंत्रो से युक्त भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान का आयोजन किया गया । श्री विद्या सागर यात्रा संघ, जयपुर द्वारा मनीष चौधरी के नेतृत्व में भव्य प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम मुख्य संयोजक दीपिका कासलीवाल एवं कार्यक्रम संयोजक सुनिता अजमेरा के अनुसार शुक्रवार, 13 मई को प्रातः 6.00 बजे अभिषेक, शांतिधारा के बाद धर्म सभा का आयोजन किया जावेगा। दोपहर में श्री शांतिनाथ विधान मंडल पूजा का संगीतमय आयोजन किया जावेगा ।सायंकाल गुरु भक्ति, आनन्द यात्रा एवं महाआरती के आयोजन किये जायेंगे ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
