परम पूज्य भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 विज्ञा श्री माताजी स संघ को पावन चातुर्मास 2022 हेतु नैनवा जैन समाज ने किया श्री फल भेंट आदिनाथ भगवान ने कर्मभूमि के मनुष्य को साधन न देकर कृषि ,शिल्प,वाणिज्य कार्य देकर मेहनत करना सिखाया आर्यिका विज्ञाश्री

JAIN 24 NEWS JAIN SANT NEWS जयपुर

परम पूज्य भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 विज्ञा श्री माताजी स संघ को पावन चातुर्मास 2022 हेतु नैनवा जैन समाज ने किया श्री फल भेंट आदिनाथ भगवान ने कर्मभूमि के मनुष्य को साधन न देकर कृषि ,शिल्प,वाणिज्य कार्य देकर मेहनत करना सिखाया आर्यिका विज्ञाश्री

जयपुर/ आदिनाथ भगवान ने कर्मभूमि के मनुष्य को साधन न देकर कृषि ,शिल्प,वाणिज्य कार्य देकर मेहनत करनासिखाया पूज्य भारत गौरव गणिनी गुरु मां विज्ञा श्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में श्री अग्रवाल आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर (बड़ा मंदिर ) नैनवा आदिनाथ संस्कार पाठशाला के बच्चो ने मिलकर जिनाभिषेक, शांति धारा, का कार्यक्रम सम्पन्न किया जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कार्यक्रम में पूज्य गुरु मां ने अपने मंगलमय प्रवचन में श्रावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विज्ञान के द्वारा जो आपको साधन दिये जा रहे हैं सब जीवन को बर्बाद करने वाले है विज्ञान ने आपको सारे सेट दे दिए डिनर सेट, सोफा सेट, टीवी सेट पर आपके मन को अपसेट कर दिया परंतु आदिनाथ भगवान ने कर्म भूमि के मनुष्य को साधन न देकर,कृषि,शिल्प,वाणिज्य , कार्य देकर मेहनत करना सिखाया तीर्थंकर ने बाहरी सेट भले ही ना दिये हो पर साधना की कला सिखाकर आपके मन को सेट कर दिया गोधा ने बताया कि आज नैनवा समाज ने सामूहिक रूप से मिलकर भक्ति भाव के साथ पूजा गुरु मां के श्री चरणों में पावन चातुर्मास 2022 हेतु श्रीफल समर्पित किया।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *