वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने बच्चों को स्टेशनरी वितरित कर व वृक्षारोपण कर मनाया पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव
रामगंजमडी
















नगर से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अतिशयकारी पारसनाथ भगवान का अतिशय स्थल कैथूली जिला मंदसौर मंदसौर में श्री वीर जैन सोशल ग्रुप द्वारा पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक अवसर पर बच्चों को स्टेशनरी वितरित की साथ ही बच्चों को बिस्किट वितरित किये । इस अवसर पर समूह की ओर से बच्चों को संबोधन देते हुए ग्रुप के कोषाध्यक्ष पदम जी ca व कोटा से पधारे अतिथि संजय सांवला ने बच्चों को अध्ययन की प्रेरणा दी बच्चों को अच्छी सीख प्रदान की साथ ही देश सेवा की और प्रेरित किया उन्होंने कहा कि पारसनाथ भगवान के अतिशयकारी स्थल आपका यह विद्यालय है इस विद्यालय पर बाबा की विशेष कृपा है अतः उन्नत बने उच्च शिक्षा करें और अपना बौद्धिक विकास करें वह देश सेवा की और बच्चों को प्रेरित किया उन्होंने बच्चो को मोक्ष कल्याण की बधाई दी। इस अवसर पर शाला प्रधानाचार्य के साथ समस्त विद्यालय स्टाफ वह नगर ग्राम की प्रथम नागरिक सरपंच महोदया राजकुमारी जीवराज तिवारी मौजूद रही समूह अध्यक्ष सुनील अमिता सुरलाया की अगुवाई में का आयोजन किया गया जब बच्चों के बीच यह समूह पहुंचा तो बच्चों के चेहरे एक अलग मुस्कान दे रहे थे। जब बच्चों ने भारत माता की जय पारसनाथ भगवान की जय जयकारों की गूंज की तो संपूर्ण वातावरण एक अलौकिक गुंजायमान कर रहा था वही समूह ने पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में विद्यालय में सघन वृक्षारोपण किया और पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक मनाया इस अनुकरणीय कार्य के लिए विद्यालय परिवार ने उनका आभार जताया उन्होंने कहा कोरोना काल के बाद यह पहला आयोजन है समूह की यह सराहनीय पहल है समूह अध्यक्ष सुनील अमिता सुरलाया ने किए गए सघन वृक्षारोपण किए उनके सरक्षण की बात की और कहा कि आगे भी ऐसे कार्य के लिये समूह सक्रिय रहेगा। इस अवसर पर श्री वीर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सुनील अमिता सुरलाया, सचिव संजय दुगेरिया, कोषाध्यक्ष पदम जैनca, सांस्कृतिक प्रभारी सरिता सबद्रा, विनीशा सुरलाया वह ग्रुप के सभी सदस्य सक्रियता के साथ सहभागी रहे।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
