बसंत पंचमी : आचार्य सुनील सागर की अगवानी में उमड़ा जैन समाज

JAIN SANT NEWS जयपुर

सारांश

वरुण पथ स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज सहित 40 से अधिक मुनिराजों और आर्यिका माताजी का भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

जयपुर। देश के 74वें गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के पावन अवसर शहर के मानसरोवर स्थित वरुण पथ स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज सहित 40 से अधिक मुनिराजों और आर्यिका माताजी का भव्य शोभायात्रा के साथ अपार जनसमुदाय की भक्तिमय अगवानी में शाम 5.15 बजे मंगल प्रवेश हुआ।

जिनालय के दर्शन पश्चात धर्मसभा आयोजित हुई, जिसका शुभारंभ समाजसेवी सुरेशचंद कनक लता जैन बांदीकुई वालों और विनय सौगानी द्वारा भगवान महावीर स्वामी के सम्मुख चित्र अनावरण और दीप प्रवज्लन कर किया। इसके उपरांत आचार्य सुनील सागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित किया।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *