जन मंगल कलश योजना के अन्तर्गत भगवान महावीर महामस्तकाभिषेक महोत्सव के 120 सौभाग्यशाली श्रावकों का किया चयन-
जयपुर
भगवान महावीर के 24 वर्षों बाद 21 वी सदी के प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का नवम्बर,2022 में होगा दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी में भगवान महावीर के 27 नवम्बर से 4 दिसंबर तक होने वाले महामस्तकाभिषेक महोत्सव के जनमंगल कलश योजना के लिए 120 सौभाग्यशाली श्रावकों की चयन लाटरी रविवार,23 अक्टूबर को जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नसियां के तोतूका सभागार में निकाली गई।
सौभाग्य का प्रतीक जनमंगल कलश योजना की लाटरी का समारोह रविवार को प्रातः 9.15 बजे से भट्टारक जी की नसियां के तोतूका सभागार में हुआ।यह समारोह दोपहर 12.00 बजे तक चला। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य श्रेष्ठी जनों एवं जैन बन्धुओं ने सहभागिता निभाई।
इस बेला में भगवान महावीर के चित्र के समक्ष अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी के नेतृत्व में कमेटी पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के बाद मंगलाचरण के रूप में तीन बार णमोकार महामंत्र का सामूहिक उच्चारण किया गया।
अतिशय क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सुधांशु कासलीवाल ने स्वागत उदबोधन देते हुए महावीर जी में 24 नवम्बर से 28 नवम्बर तक होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं 27नवम्बर से 4 दिसम्बर तक होने वाले महामस्तकाभिषेक महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी।
जनमंगल कलश योजना के अध्यक्ष विवेक काला ने पूरी योजना पर प्रकाश डालते हुए पूरे देश के श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में इस योजना में शामिल होने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
कमेटी पदाधिकारियों,समाज के गणमान्य श्रेष्ठी जनों द्वारा 120 कूपन निकालकर सौभाग्यशाली श्रावकों का चयन किया। संयोजक देवेन्द्र अजमेरा ने लाटरी की पूरी प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।एवं मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने आभार व्यक्त किया।
जनमंगल कलश योजना समिति के अध्यक्ष विवेक काला ने बताया कि जनमंगल कलश योजना के समारोह का पारस टीवी चैनल, जिनवाणी चैनल, आदिनाथ टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया।
प्रचार संयोजक विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि करौली जिले में दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी में विराजमान, भू गर्भ से प्रकटित, प्राचीन, अतिशयकारी,जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर विश्ववंदनीय भगवान महावीर की प्रतिमा के 24 वर्षों के बाद आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में महामस्तकाभिषेक आगामी 27 नवंबर से 4दिसम्बर तक होंगे।
इससे पूर्व 24नवम्बर से 28 नवम्बर तक आचार्य श्री के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का वृहद आयोजन होगा। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं भगवान महावीर महा मस्तकाभिषेक महोत्सव में पूरे विश्व से लाखों की संख्या में जैन धर्मावलंबियों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासनिक समन्वयक भारत भूषण जैन ने बताया कि इस वृहद आयोजन के मौके पर क्षेत्र कमेटी के साथ ही भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य करवाएं जा रहें हैं। समारोह का मंच संचालन युवा समाजसेवी व कुशल मंच संचालक मनीष बैद ने किया। आभार मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने व्यक्त किया। इस मौके पर क्षेत्र कमेटी के उपाध्यक्ष एस के जैन, संयुक्त मंत्री सुभाष चन्द्र जैन, उमरावमल संघी, कमेटी सदस्य नरेन्द्र कुमार जैन,सी पी जैन,पदम कुमार जैन, प्रदीप जैन, अनिल पाटनी,रुपिन काला, सुरेश सबलावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य श्रेष्ठी जनों ने सहभागिता निभाई।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
