जैन संत का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह रविवार को
पिड़ावा:
-सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में जैन संत का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि पिछले चार माह से पिड़ावा नगर में 43वां मंगल चातुर्मास कर रहे दिगंबर जैन संत आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 भूतबलि सागर ,मुनि सागर,मोन सागर , मुक्ति सागर जी महाराज का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह रविवार को जैन मांगलिक भवन शेंर मौहल्ला में दोपहर 1:00 बजे से आयोजित किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी बंधु शामिल होंगे पिच्छिका परिवर्तन का मुख्य जूलूस श्री सांवलिया पारसनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बड़ा मंदिर से दोपहर ठीक 1.00बजे सांवरिया दिव्य घोष से शोभायात्रा प्रारम्भ होगी जिसमें पूज्य मुनि श्री विशेष रूप से साथ रहेंगे यहां से शोभायात्रा सेठान मौहल्ला होते हुए जैन मांगलिक भवन शेंर मौहल्ला पहुंचेगा जहां से कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के साथ होंगी यहां पर गुरुदेव का पाग प्रक्षालन व शास्त्र भेंटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

उसके बाद आगुन्तक मेहमानों द्वारा मुनि श्री को श्री फल भेंटकर पिच्छिका परिवर्तन समारोह का मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ होगा इस दौरान संयम के व्रत अंगीकार करने वाले श्रावकश्राविकाओं को क्रमशः नवीन पिच्छिका मुनि श्री को देने व पुरानी पिच्छिका मुनि श्री से ग्रहण करने का सौभाग्य मिलेगा। कार्यक्रम के पश्चात सकल दिगंबर जैन समाज व बाहर से पधारने वाले अतिथियों का सामूहिक स्नेहभोज होगा चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुरेश गुरू ने बताया कि यह कार्यक्रम बाल ब्रह्मचारी मन्जुला दीदी के निर्देशन में होगा दीदी ने बताया कि दिगम्बर जैन साधु के पास तीन उपकरण के अलावा और कुछ भी नहीं होता पिच्छिका,कंमड़ल, और शास्त्र इन तीन उपकरणों के माध्यम से ही वे अपनी जीवन भर साधना करते रहते हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
