आचार्य विद्यासागर महाराज भारतीय संस्कृति के ध्वज वाहक व उन्नायक है भूपेंद्र सिंह

JAIN SANT NEWS सागर

आचार्य विद्यासागर महाराज भारतीय संस्कृति के ध्वज वाहक व उन्नायक है भूपेंद्र सिंह

सागर

जैन समाज के द्वारा आयोजित आचार्य श्री के 50 में आचार्य पद दीक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के नगरी एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह पधारे इस अवसर पर उनका नागरिक अभिनंदन समाज की ओर से किया गया श्री सिंह ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि ज्ञान के साथ चरित्र की भीं दृढ़ता हो तभी ज्ञान का मूल्य होता है। अन्यथा चरित्र के अभाव में रावण जैसे ज्ञानी को भी अपयश ही हाथ लगता है यह शिक्षा केवल दिन दर्शन में ही मिलती है पुण्य कर्मों से ही पुण्य की प्राप्ति होती है दूसरा और कोई रास्ता नहीं है।

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के विषय में बोलते हुए कहा कि वे भारतीय संस्कृति के अन्ननायक वह ध्वजवाहक हैं। सभी उन सौभाग्यशाली लोगों में शामिल हैं जिन्होंने आचार्य श्री को अपनी आंखों से देखा है आचार्य श्री की मूकमाटी पुस्तक के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आचार्य श्री की काव्य पुस्तक मूक माटी इनके व्यक्तिगत संग्रह में है और और वे आचार्य श्री की शिक्षाओं का पालन करने का प्रयास करते हैं आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि आचार्य श्री की प्रेरणा से 3 करोड़ की लागत से ऐसी गौशाला बनाने का काम शुरू किया है इसमें 2000 को गोवंश सूखपूर्वक रह सकता है। श्री सिंह के द्वारा 7 वर्षों से सक्रीय एवं आर्थिक सहयोग हो रहा है। आचार्य श्री के नाम से अहिंसा चौक 4 एकड़ भूमि में पार्क वह धर्मशाला बनवाने का काम खुरई में शुरू किया है श्री सिंह ने कहा की उनकी कोशिश होती है कि उनके मन वचन और कर्म में किसी को दुख नहीं पहुंचे इस अवसर पर उन्होंने श्रीफल भेंट कर कालिका माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन माता जी के ग्रस्त अवस्था के पिता गुलाबचंद पटना का शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन महापौर संगीता तिवारी महापौर प्रतिनिधि डॉक्टर सुशील तिवारी पूर्व विधायक सुधा जैन पूर्व विधायक सुनील जैन अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार स्वदेश जैन गुड्डू महेश बिलहरा नेवी जैन संतोष जैन घड़ी सुरेंद्र जैन मालथौन प्रमोद जैन बारदाना जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट लक्ष्मण सिंह जगन्नाथ गुरेया, मुकेश जैन ढाना मौजूद थे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *