ज्ञानोदय तीर्थ नारेली में श्री दिगंबर जैन महासमिति,महिला एंव युवा महिला संभाग के तत्वावधान मे संबुद्ध साग़र जी महाराज सानिध्य में वार्षिक कलशाभिषेक आयोजन संपन्न
अजमेर
श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एंव युवा महिला संभाग के तत्वावधान
मे ज्ञानोदय तीर्थ नारेली के वार्षिक कलशाभिषेक आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रतिवर्ष यह आयोजन पर्युषण पर्व के बाद यह आयोजन किया जाता है। आयोजन के क्रम में अजमेर नसिया जी से ज्ञानोदय तीर्थ नारेली पदयात्रा मुनि श्री संबुद्ध सागर जी महाराज सानिघ्य में निकाली गई।


जहाँ श्रीजी के कलशाभिषेक हुए। इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की पूजन हुए पूजन के क्रम मे


आचार्य ज्ञानसागरजी महाराज का अर्घ समिति की परम शिरोमणि संरक्षक श्रीमती सुशीला पाटनी व परिवार जन ने किया स्थापना — समिति के पदाधिकारी जल — सोनी नगर ईकाई,चंदन– सरावगी मोहल्ला ईकाई,अक्षत– सर्वोदय कालोनी ईकाई,पुष्प–स्वतंत्र चिंतन मंडल मदार,नैवेद्य — चंद्र नगर ईकाई,दीप- जाटियावास ईकाई,धूप—मदार ईकाई व आदि सृष्टि मंडल,फल केसरगंज ईकाई, अर्घ — पार्श्वनाथ कालोनी महावीर सर्किल ईकाई ने विशेष थाल सजाते हुए भक्ति भाव से समर्पित किये। व जयमाला महा अर्घ



–नारेली कमेटी के पदाधिकारी व अतिथिगण ने समर्पित किया इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री ने पदयात्रा की अनुमोदना की साथ आपने जो भाव बनाए है वो धर्म प्रभावना में सहायक है। इस अवसर पर सामुहिक स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया। इस बेला में श्रीमती सुशीला पाटनी ने अपना भजन भी प्रस्तुत किया
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट
