अक्षत अलया आईआईटी में चयनित, आल इण्डिया में 667वां स्थान

JAIN SANT NEWS ललितपुर

ललितपुर। आईआईटी के लिए ललितपुर के मेधावी अक्षत अलया ने आल इण्डिया में 667वॉ स्थान पाकर परिवार एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जनपद के कीर्तिशेष वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी बाबू ज्ञानचंद अलया के पौत्र एवं अक्षय अलया वरिष्ठ पत्रकार के पुत्र अक्षत अलया ने आईआईटी जी एडवांस की प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने अग्रज अंकुर अलया उप आयुक्त आयकर चण्डीगढ़ को देते हुए सजय एवं अंकित अलया डायरेक्टर इंजी मेडीकोज इन्दौर का मार्गदर्शन और उनकी सतत प्रेरणा बताया।
उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक शिक्षा एसडीएस कान्वेंट से ग्रहण करने के उपरान्त इन्दौर के वेदान्ता स्कूल से इण्टरमीडियेट किया। और आल इण्डिया स्तर पर आयोजित होने वाली आईआईटी जी एडवांस प्रतियोगिता के लिए इन्दौर एलएन इन्स्टीटयूट की गाईडेंस में उन्होंने प्रयास किया और अपने लक्ष्य तक पहुंचे।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *