मडावरा(ललितपुर)। दशलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर विमानोत्सव कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान करने में जैन युवा जागृति सेवा संघ, श्री वर्णी व्यायाम शाला, श्री महावीर सेवा संघ, आदिनाथ सेवा संघ, नेमिनाथ सेवा संघ, विद्या आदर्श बालिका मंडल, आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला, विद्या समय कीर्ति महिला मंडल, अखिल भारतीय दिगम्बर जैन स्वस्ति महिला मंडल, णमोकार सेवा संघ, आदर्श बहू मंडल, आदर्श समूह बालिका मंडल एवं दशलक्षण महापर्व के अवसर पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान करने में पं. गजेंद्र जैन सौंरया, जैन युवा जागृति सेवा संघ के म्यूजिक डायरेक्टर धर्मेंद्र सराफ, अध्यक्ष प्रदीप सिंघई, प्रदीप जैन खुटगुंवा, ममता जैन मेडीकल, संस्कृति सराफ, अनिल जैन, मंत्री राजेश जैन सौंरया, साहिल बजाज, प्रवीण जैन का चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। कार्यक्रम के समापन पर चातुर्मास समिति के महामंत्री डॉ. राकेश जैन सिंघई ने आभार जताया। पावन वर्षायोग समिति एवं मंत्री राजेश जैन सौंरया ने सकल दिगम्बर जैन समाज मडावरा से आह्वान किया कि आगामी दिनों में नगर में चातुर्मासरत श्रमण मुनिश्री 108 अभय सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले समोशरण महामंडल विधान में अधिक से अधिक संख्या में इंद्र -इंद्राणी बनकर विधान को सफल बनाएं।


