आगरा। दिगंबर जैन मंदिरों में दशलक्षण पर्युषण महापर्व के नौवें दिन उत्तम अकिंचन्य धर्म मनाया गया। कमला नगर डी ब्लॉक श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भक्तों ने ब्रह्मचारी सुनील भैया जी के सानिध्य में उत्तम अकिंचन्य धर्म पर श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद पूजन कर श्रीजी की आराधना की। इस अवसर पर भक्तों ने सुनील भैया जी शास्त्र भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्रह्मचारी सुनील भैया जी ने भक्तों को उत्तम अकिंचन्य धर्म के मर्म को समझाया। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं कटरा इतवारी खां स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, नाई की मंडी में श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा कर श्रीजी के चरणों में अर्घ्य समर्पित कर उत्तम अकिंचन्य धर्म का पूजन कर सभी मांगलिक क्रियाएं संपन्न की गईं। मीडिया प्रभारी शुभम जैन के मुताबिक दशलक्षण पर्व के 10वें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म एवं अनंत चतुर्दशी पर्व एवं भगवान वासुपूज्य का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर जगदीशप्रसाद जैन, प्रदीप जैन, पीएनसी, मनोज जैन, महेश जैन, नरेश जैन, अनिल रईस, अंकेश जैन, रूपेश जैन, हरीशनायक जैन, नरेंद्र जैन, अंकुर जैन, पीयूष जैन, निर्मल जैन, सुरेंद्र जैन, अनिल जैन, तरुण जैन, अखिल जैन, शोमित जैन, अमित जैन, अजित जैन, पुष्पा जैन, सुनीता जैन सहित समस्त स्थानीय जैन समाज के लोगों ने सभी जैन मंदिरों में पूजन किया।
