आचार्य 108 सुनील सागर जी महाराज ने तीर्थ सरंक्षणी महासभा की पत्रिका का किया भव्य विमोचन

JAIN SANT NEWS जयपुर

आचार्य 108 सुनील सागर जी महाराज ने तीर्थ सरंक्षणी महासभा की पत्रिका का किया भव्य विमोचन

जयपुर

जयपुर शहर में भट्टारक जी की नसियां में आचार्य 108 सुनिल सागर जी महाराज पावन चातुर्मास 2022 के पावन वर्षायोग में धर्म की भव्य प्रभावना बढा रहे हैं मिडिया के राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि आज तीर्थ जीर्णोद्धार कमेटी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष धर्मचंद जी पहाड़िया ने तीर्थ सरंक्षणी महासभा की प्रमुख पत्रिका आचार्य श्री के कर कमलों में भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त समय चार्तुमास समिति के रूपेन्द्र छाबड़ा तथा राजीव जैन गाजियाबाद भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में आचार्य श्री ने पत्रिका का अवलोकन कर कहा कि तीर्थ संरक्षणी महासभा की उक्त पत्रिका के द्वारा सारे भारतवर्ष के तीर्थों की जानकारी प्राप्त होने के साथ ही पुरातत्व की पूरी जानकारी मिलती है और कहा कि उक्त पत्रिका को घर घर में मंगवाना चाहिए ताकि समाज को पूरा लाभ प्राप्त हो, आचार्य श्री को इस पत्रिका के बारे में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष धर्मचंद जी पहाड़िया ने विस्तृत जानकारी देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *