श्री महावीर तपोभूमि उज्जैन की पावन धरा पर आचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर जी मुनिराज के पावन सानिध्य में समाज रत्न स्व.श्री राजेंद्र गोधा की पावन स्मृति में जैन पत्रकार महासंघ की तरफ से जैन गजट को दिया प्रथम पुरस्कार
उज्जैन



श्री महावीर तपोभूमि (मध्यप्रदेश) उज्जैन की पावन धरा पर तपोभूमि प्रणेता आचार्य 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में अविराम कर्मयोगी,जैन रत्न,समाज भूषण,श्री राजेन्द्र .के .गोधा की पावन स्मृति में जैन पत्रकार महासंघ के द्वारा जैन पत्रकारिता का प्रथम पुरस्कार 11000/रुपये का चेक तथा प्रशस्ति पत्र देकर राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया की अगुवाई में जैन समाज की 127 वर्ष सबसे पुरानी पत्रिका जैन गजट के प्रबन्ध संपादक तथा प्रकाशक श्री सुदेश जैन को देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने शिरकत करते हुए बताया कि श्री सुदेश जैन गजट में 40 वर्ष से पत्रकारिता के द्वारा समाज की अच्छी सेवा करते आ रहे हैं, तथा समाज व साधु सन्तों की गतिविधियों की सारी जानकारियां प्रकाशित कर समाज की सेवा करते आ रहे हैं।
देहदानी सोहनलाल गांधी पुरुस्कार जैनाचार को प्रदान किया गया
श्री राजाबाबू गोधा ने बताया कि दूसरा पुरस्कार देहदानी सोहनलाल गांधी पुरुस्कार जैनाचार के प्रबन्धक ममता-अनिल गांधी मुम्बई, तृतीय पुरस्कार समाजसेवी डा.सूरजमल बोबरा इंदौर को दिया गया,उक्त कार्यक्रम में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया, हंसमुख गांधी इंदौर, उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन महावीर, महामंत्री उदयभान जैन, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, सांस्कृतिक मंत्री संजय बडजात्या कामां, महेंद्र बैराठी , ममता गांधी मुम्बई, अनिल जैन मुम्बई, राकेश चपलमन कोटा,व पत्रकार महासंघ के तथा जैन गजट के पत्रकार महावीर सरावगी नेनवा, रविन्द्र काला बू़दी,टोनी जैन नेनवां, सुरेश जैन कोटा, अभिषेक लुहाड़िया रामगंजमंडी, आर. के जैन,कोटा, मनोज सोनी निम्बाहेडा, त्रिलोक जैन अहिंसा चेनल तथा मिडिया के राजाबाबू गोधा सहित सभी पदाधिकारियों व पत्रकारों ने तथा सम्पूर्ण भारत वर्ष से आये पत्रकारों ने सभी पुरुस्कार प्रदाता को बधाई प्रेषित की।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
