वर्द्धमान यश कीर्ति भवन का शिलान्यास भूमि पूजन होगा
सनावद मध्यप्रदेश
प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज की अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परंपरा के तृतीय पट्टाधीश आचार्य श्री धर्मसागर जी से दीक्षित पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी सहित 16 साधुओं की जन्मभूमि,कर्मभूमि,शिक्षा भूमि, समाधि भूमि सनावद में , वर्धमान यश कीर्ति भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास 8 अगस्त 2022 को पुण्यार्जक श्री चिंतामन खंडवा तथा श्री भरत जैन इंदौर द्वारा किया जावेगा।

वात्सल्य वारिधि फाउंडेशन एवं सकल जैन समाज सनावद के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 7 अगस्त को पंकज जैन इंदौर द्वारा संगीतमय संध्या का आयोजन किया जाएगा।

प्रसिद्ध पंडित श्री हंसमुख शास्त्री धरियावद के सानिध्य एवं निर्देशन में 8 अगस्त को 8:45 बजे भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम गांधी रोड स्थित स्थल पर होगा पूर्व गृहस्थ अवस्था के परिवार के श्रीमती शोभा जयंत जैन एवं पारस पिता जयवंत जैन पंचोलिया द्वारा वर्धमान यश कीर्ति भवन के लिए भूमि प्रदान की गई है। इस अवसर पर प्रातः 7:30 बजे दिगंबर जैन मंदिर पारसनाथ मंदिर सनावद से प्रातः 7:30 बजे महिलाओं की घट यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का समापन शिलान्यास स्थल पर होगा इसके बाद प्रातः 9:30 पर धर्म सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें विभिन् पुण्यार्जक परिवारों का समाज द्वारा सम्मान किया जाएगा।
मुनि भक्त अजय पंचोलिया ने बताया कि इस अवसर पर वात्सल्य वारिधि फाउंडेशन द्वारा त्यागी ब्रह्मचारी गज्जू भैया, ब्रह्मचारिणी दीप्ति दीदी, ब्रह्मचारिणी पूनम दीदी, ब्रह्मचारिणी नेहा दीदी, ब्रह्मचारी नमन भैया को भी आमंत्रित किया गया है। प्रस्तावित वर्द्धमान यश कीर्ति भवन श्री आशीष जैन इंजीनियर धार सनावद के निर्देशन में तैयार किया जावेगा समाज की सहभागिता सहित विभिन्न पुण्यार्जक परिवारों से ट्रस्ट बनाया गया है। जिसे वात्सल्य वारिधि फाउंडेशन का नाम दिया गया है।

इस अवसर पर आचार्य श्री के अनेक भक्त राजस्थान मध्यप्रदेश महाराष्ट्र कोलकत्ता तथा अन्य राज्यो से पधार रहे है।
दिगम्बर जैन समाज मुनि त्यागी समिति आचार्य श्री वर्द्धमान सागर फाऊंडेशन के ट्रस्टियों ने कार्यक्रम में पधारने का अनुरोध किया है।
राजेश पंचोलिया इंदौर
वात्सल्य वारिधि भक्त परिवार
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
