श्रद्धा भक्ति से मनाया मुनि श्री संकल्प भूषण महाराज का समाधि दिवस

JAIN SANT NEWS दिल्ली

दिल्ली। छोटा बाजार के श्री दिगम्बर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज जी के परम शिष्य श्री संकल्प भूषण जी महाराज जी की समाधि के 4 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी याद में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रात:काल संकल्प श्री महिला मंडल द्वारा एक नि:शुल्क बस बड़ागांव जैन मंदिर के लिए रवाना हुई, जहां पर पूजा-अर्चना के बाद शांति विधान का आयोजन किया गया, इसके बाद श्री संकल्प भूषण जी महाराज की समाधि स्थल पर संकल्प श्री महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती बबीता जैन, मंत्री श्रीमती रेनू जैन एवं मंडल के सभी सदस्यों ने श्रीफल समर्पित कर श्रद्धाजलि अर्पित की।

इसके पश्चात सायंकाललीन कार्यक्रम में छोटा बाजार जैन मंदिर में श्री संकल्प युवा मंडल के तत्वाधान में रात्रि 08.00 बजे से एक घंटे का भक्ताम्बर पाठ, तत्पश्चात प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। इसके बाद 48 दीपकों से महाआरती की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छोटा बाजार जैन समाज सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *