ईश्वरवारा बना विश्व कीर्तिमान 51 से भी अधिक मंदिरों का हुआ भूमिपूजन एवं शिलान्यास

JAIN SANT NEWS ईश्वरवारा

ईश्वरवारा बना विश्व कीर्तिमान 51 से भी अधिक मंदिरों का हुआ भूमिपूजन एवं शिलान्यास

ईश्वरवारा/

मुनि पुंगव, निर्यापक श्रमण, सुधासागर जी महाराज, पूज्यसागर जी महाराज,ऐलकश्री धैर्यसागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री गंभीरसागर जी महाराज के सानिध्य में एवं ब्रह्मचारी प्रदीप भैया “सुयश” अशोकनगर, ब्रह्मचारी गौतम भैया के मार्गदर्शन एवं कुशल संचालन में हजारों व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में 1008 शांतिनाथ जयोदय अतिशय क्षेत्र ईश्वरवारा में एक साथ, एक ही समय, एक ही बार में 51 से भी अधिक मंदिरों का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास का अनुष्ठान संपन्न हुआ। जो एक विश्व कीर्तिमान है।

अशोक शाकाहार ने बताया कि शीघ्र ही अत्याधुनिक सभी सुविधाओं से युक्त 100 कमरे का “अतिथि भवन” का निर्माण का कार्य शुभारंभ होगा। ब्रह्मचारी गौतम भैया एवं उनकी संपूर्ण टीम इसको सफलीजामा पहनाने को संकल्पित है। संपूर्ण राष्ट्र से मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के भक्त, मुक्त हस्त से दान देकर असीम धर्म लाभ ले रहे हैं। अशोक शाकाहार ने बताया कि गुरुवार को प्रातः कालीन बेला में मुनि संघ का विहार जरुवाखेड़ा की ओर होने की प्रबल संभावना है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *