धर्म परायण नगरी फागी में श्री श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर के तत्वाधान में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का विधिवत हुआ शुभारंभ

JAIN SANT NEWS फागी

धर्म परायण नगरी फागी में श्री श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर के तत्वाधान में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का विधिवत हुआ शुभारंभ

फागी

धर्म परायण नगरी फागी में श्री श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर के तत्वाधान में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में आज प्रातः पार्श्वनाथ जिनालय में प्रातः शांति धारा,अभिषेक हुआ, जिसमें बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर अभिषेक किया तथा पूजा अर्चना की,

जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के रजत महोत्सव के मोके पर जगह ,जगह शिविर आयोजित हो रहे हैं,इसी कडी में टोंक सवाईमाधोपुर मंडल के प्रभारी प्रसिद्ध प्रतिष्ठाचार्य पं. श्री सुरेश जी शास्त्री निवाई तथा अभिषेक जैन शास्त्री सांगानेर के दिशानिर्देश में सकल दिगम्बर जैन समाज फागी के सहयोग से फागी कस्बे में यह कार्यक्रम में चल रहा है।

5 जून से 13 जून 2022 तक चलने वाले इस शिविर में
धार्मिक शिक्षाओं में समाज के सभी बच्चे बच्चों सहित महिलाएं भाग लेकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। कार्यक्रम में बाल बोध, प्रथम भाग की कक्षा का आज शुभारंभ हुआ,इससे पूर्व आज शिविर के प्रथम दिन बच्चों से अभिषेक शांतिधारा करवाकर देव,शास्त्र गुरु की पूजा करना सिखाया तथा तथा देव, शास्त्र, गुरु की व्याख्या करते हुए शास्त्री जी ने बताया कि हम मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा अष्ट द्रव्यों से पूजा इसलिए करते हैं कि हम एक दिन अनंत गुणों को पाकर पुण्य का संचय कर अशुभ कर्मों का नाश कर सकें और हमारे अंदर नैतिकता, मानवीय संस्कार की भावना जागृत हो ,क्योंकि भगवान महावीर स्वामी ने सत्य, अहिंसा ,ब्रह्मचर्य का नेतिक कर्तव्य का पाठ पढ़ाया था।ओर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर उनके संदेशों को हम जीवन में अंगीकार कर अक्षय पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रसन्न कुमार पीपलू, कन्हैयालाल धाबडधींगा, धर्म चंद पीपलू रौनक नला,प्रणव कठमाणा, निखिल लावा, तथा रेखा झंडा,अंजु मोदी ,प्रीति कलवाड़ा,रानी नला, मीनाक्षी मांदी, ममता बावड़ी,अर्णव,आर्यन,आदिशआर्जव, सहित पाठशाला के सभी बच्चे उपस्थित थे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *