सन्त सेवा भक्ति का अनुकरणीय उदाहरण सरपंच संतोष बारिया
कुराडिया
सेवा भक्ति सन्त सेवा का अभूतपूर्व अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत हुआ यह वाकया है शुक्रवार का जब वात्सल्य वारिधि का मंगल आगमन छोटा महावीर जी कागदीपुरा से 3 km ग्राम कुराडिया में हुआ।मानसरोवर तालाब किनारे बसे कुराडिया ग्राम के सरपंच श्री संतोष बारिया जब इसकी सूचना मिली तो वह हर्षित हो गया।वह आचार्य श्री की रात्रि विश्राम की संभावना को देखते हुए, अपना सम्पूर्ण निवास रिक्त कर दिया। सेवा समर्पण को अग्रसर हो गया। सचमुच यह श्रद्धा गुरुभक्ति सराहनीय है ,अनुकरणीय है। इसे हम बिडंबना ही कहेंगे आज एकओर दिगम्बर संतो को दिगम्बर सिद्ध क्षेत्रो में रुकने में आना कानी की जाती है,मना किया जाता है, ऐसे समय गैर जैन समाज द्वारा मकान दिगम्बर संत के लिए उपलब्ध कराना बहुत ही प्रशंसा का विषय है। इस अवसर पर वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी संघस्थ संघ संचालक ब्रह्मचारी गजु भैया एवम श्री परमीत ने सम्मान किया। इस अवसर पर आचार्य श्री के समक्ष मुनि श्री हितेन्द्र सागर जी की प्रेरणा से अनेक आदिवासी भाई बहनों ने मांस और मदिरा का त्याग किया।
राजेश पंचोलिया इंदौर वात्सल्य वारिधि भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी के साथ
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
