श्री मुनि सुव्रतनाथ नवयुवक मंडल द्वारा मुनि सुव्रतनाथ जन्म कल्याणक पर सास्कतिक भक्ति संध्या का कार्यक्रम किया गया हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

JAIN SANT NEWS किशनगढ़ मदनगंज

मदनगंज किशनगढ़ में श्री मुनि सुव्रतनाथ नवयुवक मंडल द्वारा मुनि सुव्रतनाथ जन्म कल्याणक पर सास्कतिक भक्ति संध्या का कार्यक्रम किया गया हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

आरके मार्बल्स परिवार की श्रीमती सुशीला पाटनी दीप प्रज्वलन करते हुए

मदनगंज/किशनगढ़

मदनगंज किशनगढ़ में मुनि सुव्रतनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पर कल देर शाम श्री मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित भगवान मुनिसुव्रतनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत सांस्कृतिक संध्या का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजा बाबू गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में महिलाओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। श्री मुनिसुव्रतनाथ नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ आर .के. मार्बल परिवार की श्राविका श्रेष्ठी सुशीला पाटनी ने मूलनायक भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया गया कार्यक्रम में रजनी बडज़ात्या, अनिता बाकलीवाल, रंजना पाटनी ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। मंडल अध्यक्ष संजय पांड्या ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती विभा पाटोदी एवं मंडल मंत्री मनोज बैद व वीर संगीत मंडल के कमल रांवका का विशेष सहयोग रहा।इससे पूर्व भगवान मुनिसुव्रतनाथ भगवान की 1008 दीपको से संगीतमय आरती की गई। कार्यक्रम में मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, मंत्री सुभाष बड़जात्या, पारसमल पांड्या, विजय कासलीवाल, प्रकाश गोधा, अनिल पाटनी, भागचंद बोहरा, चेतनप्रकाश पांड्या, सुरेन्द्र गोधा, कैलाश पाटनी, विमल पाटनी उरसेवा, मुकेश बाकलीवाल, धीरज पाटोदी, अभिषेक कासलीवाल, आशीष सेठी, अभिषेक बोहरा, राजकुमार बैद, मुकेश वैद, अजीत बाकलीवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *