*आचार्य देव श्री सुनिलसागर जी भगवन्त की निश्रा में वागड की धरा पर पँचकल्याणको का महाकुंभ*

JAIN SANT NEWS

👏🙏👇👏🙏👇👏🙏👇👏

*आचार्य देव श्री सुनिलसागर जी भगवन्त की निश्रा में वागड की धरा पर पँचकल्याणको का महाकुंभ*

*युगाचार्य शिरोमणि महातपोमार्तण्ड श्री सन्मति सागर जी ऋषिराज के तेजस्वी नंदन प्राकृतज्ञान केसरी,राष्ट्र गौरव चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनिलसागर जी गुरूराज के शुभ सानिध्य में आगामी दिनों में राजस्थान के वागड क्षेत्र के विभिन्न धर्म नगरियों में पँचकल्याणक महामहोत्सव सपन्न होंगे*

*ये एक तरह से वागड पँचकल्याणक महाकुम्भ है*

*जिसमे सर्वप्रथम*

*1.पाडवा नगरी में 13 नवम्बर से 18 नवम्बर 2019 तक श्री सम्भवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का पँचकल्याणक महामहोत्सव होगा*

*2.जैन सांस्कृतिक नगरी सागवाडा में 20 नवम्बर 2019 से 24 नवम्बर 2019 तक जीर्णोद्धारित श्री शांतिनाथ जिनालय का पँचकल्याणक महामहोत्सव होगा साथ ही प्राकतिक सुंदरता से भरपूर प्राचीन पूर्वाचार्य श्री सकलकीर्ति भट्टारक जी की तपोस्थली लोहारिया सरोवर सागवाडा का जीर्णोद्धार सिद्धक्षेत्र श्री पावापुरी की तर्ज पर हूबहू किया जाना है जिसका शिलान्यास व आचार्य श्री सुनिलसागर जी गुरूराज का सन 2019 वर्षायोग सागवाडा नगरी में होने की स्वंर्णिम स्मृति के निमित्त से अतिशय क्षेत्र योगेंद्र गिरी सागवाडा में खोडनिया परिवार द्वारा श्री मुनिसुव्रतनाथ जिनालय का निर्माण हो रहा है उस पावन जिनालय का पंचकल्याणक भी इन्ही दिनों में पुज्य आचार्य श्री संघ की निश्रा में होगा*

*3.पुनर्वास कॉलोनी सागवाडा में राज्य का प्रथम रत्नमयी 24 तीर्थंकरों की प्रतिमाओं से युक्त मनोहारी पांच मानस्तम्भो का पँचकल्याणक महामहोत्सव दिनांक 25 नवम्बर 2019 से 1 दिसम्बर 2019 तक होगा*

*4.बासँवाड़ा नगरी के राती तलाई मोहन कॉलोनी में 4 दिसम्बर 2019 से 9 दिसम्बर 2019 तक श्री आदिनाथ जिनालय का पँचकल्याणक महामहोत्सव होगा*

*5.कोमर्सियल कॉलोनी बांसावडा में दिनांक 11दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होगा*

*6.बांसवाड़ा नगरी के ही बाहुबली कॉलोनी में 15 जनवरी 2020 से 20 जनवरी 2020 तक श्री मुनिसुव्रत जिनबिम्ब का पँचकल्याणक महामहोत्सव होगा*

*7.धर्म नगरी ओबरी के अतिशय क्षेत्र श्यामलिया आदिनाथ व स्वंर्णिम पार्श्वनाथ जिनालय डेचा में मानस्तम्भ व गुरु मन्दिर का दिनांक 1 फरवरी 2020 से 7 फरवरी 2020 तक पँचकल्याणक महामहोत्सव होगा*

*8.अन्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव,जीर्णोद्धार मयी शिलान्यास भी इन विगत तीन माह में कुछ स्थानों पर होने की प्रबल संभावना है जिसकी सूचना भी प्रेषित की जाएगी*

*मेवाड़-वागड के ज्ञात इतिहास में पहली बार एक साथ अनेक जिनालयों का जीर्णोद्धार व पंचकल्याणक महोत्सव का महाकुम्भ होने जा रहा है जिसके सानिध्यता का शँखनाद अहिँसा प्रभावना सम्राट वॄहद सन्त संघ के अधिपति आचार्य श्री सुनिलसागर जी गुरूराज करेंगें।*
*अतः देशभर की जैन समाज के समस्त धर्मानुरागी बंधुजन इन महोत्सवों में सम्मिलित होकर धार्मिक वातावरण के साथ साथ महागुरु के दर्शन-आशीष का लाभ प्राप्त करे।*

*✍✍शब्दसुमन-शाह मधोक जैन चितरी✍✍*

*नमनकर्ता-श्री सुनिलसागर युवासंघ भारत*
👏🙏👏🙏👏🙏👏🙏👏🙏

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *