पूज्य मुनि पुंगव सुधासागर महाराज सानिघ्य में अतिशय क्षेत्र केथुली की पत्रिका का विमोचन
रामगंजमडी



भगवान पार्श्वनाथ की अतिशयकारी प्रतिमा कैथूली जिला मंदसोर मध्यप्रदेश में है जो बहुत ही अलोकिक दिव्य है यहाँ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पार्श्व प्रभु का मोक्षकल्याण महोत्सव 4 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा इस हेतु क्षेत्र कमेटी के परम संरक्षक सिद्धार्थ बाबरिया की अगुवाई में महामंत्री रितेश ठाई,कोषाध्यक्ष सुनील दुगेरिया, उपाध्यक्ष सुनील सुरलाया, एवम सक्रिय सदस्य विपिन सबदरा, नीलेश धानोत्या, पंकज सुरलाया,नितेश ठाई,मनीष विनायका ने ललितपुर अभिनंदनोदय तीर्थ पहुचकर पूज्य गुरुदेव सुधासागर महाराज से आयोजन निर्विघ्न सम्पन्न हो इस हेतु मंगल आशीष लिया।








इस अवसर पर आयोजन की पत्रिका का विमोचन भी किया गया साथ ही मुनि श्री ने मधुर मुस्कान के साथ दोनो हाथो को उठाकर मंगल आशीष प्रदान की।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
