रुबी व सरस्वती दीदी की निकाली गई बेनोली

JAIN SANT NEWS जैन समाज पवई

पवई। बुंदेलखंड के प्रथमाचार्य , गणाचार्य, समाधि सम्राट परम पूज्य 108 श्री विरागसागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका रत्न श्रमणी आर्यिका पूज्य 105 श्री विजिज्ञासाश्री माताजी संघस्थ ब्रह्मचारिणी रुबी दीदी साहगढ एवं सरस्वती दीदी बक्सवाहा के द्वारा मोक्ष मार्ग पर बढ़ते कदम को दृष्टिगत रखते हुए आर्य का दीक्षा की भावना प्रकट की एवं दृढ़ निश्चय करते हुए बैराग्य की ओर अपने जीवन को बढ़ा दिया है इसी श्रृंखला में 9 नवंबर 2025 रविवार को जैन समाज पवई के द्वारा दोनों दीदियों को आमंत्रित कर भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ बिनौली जुलूस पवई नगर में निकाल कर जैन समाज एवं नगर के अन्य घरों में दोनों दीदी जनों की गोदी भरते हुए उनका सम्मान किया गया।

जुलूस में एसडीएम पवई समीक्षा जैन, सिंघई विनोद कुमार जैन, ज्ञान चंद्र जैन, आनंद कुमार जैन , सुनील कुमार जैन, महेंद्र कुमार जैन, विजय कुमार जैन एसीसी, संजय कुमार जैन किराना, महेंद्र जैन झंडा बाजार पवई, रविंद्र कुमार जैन रब्बू श्री विद्यासागर गौशाला पवई अध्यक्ष नितिन जैन, अजित कुमार जैन पत्रकार, विवेक जैन, सत्येंद्र जैन, लकी सचिन जैन सहित समस्त जैन समाज की माताएं बहने एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *