मोक्ष मार्ग आरोहण समारोह: दीक्षार्थी आदेश्वर भैय्या ने किया गणधर वलय विधान की पूजन

JAIN SANT NEWS किशनगढ़

मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत की ओर से आयोजित मोक्ष मार्ग आरोहण समारोह के तहत रविवार को दीक्षार्थी ब्रह्मचारी भैया आदेश्वर पंचौरी धरियावद द्वारा श्री जिनेंद्र भगवान का पंचामृत अभिषेक एवं पूजन किया गया। विस्तार पढ़िए किशनगढ़ से श्याम पाठक की रिपोर्ट

महोत्सव के तहत रविवार को आचार्य वर्धमान सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में आरके कम्यूनिटी सेंटर में दीक्षार्थी द्वारा गणघर वलय विधान की पूजन की गई। विभिन्न कार्यक्रम अंतर्गत विधान के बाद दीक्षार्थी परिवार एवं सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा वीर संगीत मंडल सुर मधुर लहरियो पर आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन एवम् पूजन की गई। कार्यक्रम में आचार्य श्री के मंगल प्रवचन हुए। वहीं जैनेश्वरी दीक्षा सूरज देवी पाटनी सभागृह में 13 फरवरी को होगी।

अध्यक्ष विनोद पाटनी एवं मंत्री सुभाष बड़जात्या ने बताया कि आचार्यश्री का पूजन व भजन संध्या आज सकल दिगम्बर जैन समाज व मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत की ओर से आयोजित हुआ। मोक्ष मार्ग आरोहण समारोह (जैनेश्वरी दीक्षा) के तहत 12 फरवरी को दोपहर 1 बजे आरके कम्यूनिटी में वृहद् प्रत्याख्यान, दोपहर 2 बजे गणधर वलय विधान,पंडित श्री कुमुद जी सोनी प्रतिष्ठा चार्य के निर्देशन में किया गया।

जैन वीर संगीत मंडल की प्रस्तुति विधान

और आचार्य श्री की संगीत मय पूजन श्री दिगंबर जैन वीर संगीत मंडल ने प्रस्तुत दी । आचार्यश्री पूजन और आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के आशीर्वचन हुए। प्रचार मंत्री गौरव पाटनी राजेश पंचोलिया इंदौर अनुसार आचार्य श्री का मार्मिक अनुकरणीय प्रवचन हुआ।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *