सारांश
गणिनी आर्यिका पदारोहण दिवस एवं दीक्षा दिवस समारोह मुरैना नगर में 12 एवं 13 फरवरी को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 12 को ज्ञानतीर्थ से मुरैना के लिए विहार होगा। पढ़िये मनोज नायक की एक रिपोर्ट…
मुरैना। गणिनी आर्यिका पदारोहण दिवस एवं दीक्षा दिवस समारोह मुरैना नगर में 12 एवं 13 फरवरी को भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
ज्ञानतीर्थ क्षेत्र पर विराजमान
पूज्य आचार्य संघ एवं आर्यिका संघ रविवार 12 फरवरी को प्रातः कालीन वेला में ज्ञानतीर्थ से पद विहार कर मुरैना में प्रवेश करेंगे । गणिनी आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी, गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी का गणिनी पदारोहण दिवस एवं गणिनी आर्यिका आर्षमति माताजी व आर्यिका अंतसमती माताजी का दीक्षा दिवस महोत्सव जैन बगीची में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है । कार्यक्रम में जयपुर, आगरा, जहाजपुर, दिल्ली, धौलपुर, अम्बाह, बानमोर, सुमावली, जौरा, ग्वालियर से सैकड़ों की संख्या में गुरुमां के भक्त सम्मिलित होंगे।
