भक्ति भाव के साथ विप्रभमति माताजी के सानिध्य हुआ शान्तिनाथ महामंडल विधान

JAIN SANT NEWS बड़नगर

भक्ति भाव के साथ विप्रभमति माताजी के सानिध्य हुआ शान्तिनाथ महामंडल विधान

बड़नगर

धर्मपरायण नगरी बड़नगर मे गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी की शिष्या आर्यिका 105विप्रभमति माताजी का मंगल वर्षायोग सानन्द चल रहा जहा भव्य भक्तिमय आराधना हो रही है वही इन मंगल क्षणों में मंगलवार की बेला में शान्तिनाथ महामंडल विधान अतिशयकारी शान्तिनाथ भगवान के समक्ष्य भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

जानकारी देते हुए महिलामण्डल की प्रमुख माला सोनी ने बताया की 18 सितंबर से णमोकार मंत्र की आराधना चल रही है उसमें महिला बच्चों द्वारा भाग लिया जा रहा है सुलभ माननीय सत्ता का परिचय देते हुए अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए प्रथम दिन उत्साह से भाग लेते हुए मंगल कलश भी स्थापित भी किये गए। परम पूज्या आर्यिका 105 विप्रभ मति माताजी रूपी इंजन द्वारा संभव हो सका।

कितना ही समर्थ व कीमती क्यों ना हो उसे चलाने की क्षमता तो उसके ड्राइवर में ही होती है हमें मुरझाए पत्ते सीखने की योजना नहीं बनानी चाहिए। बल्कि जड़ तक हाथ पानी पहुंचाना चाहिए। उज्जवल भविष्य की संरचना के लिए अध्यक्षा माला सोनी ने निरंतर उत्साह बनाने की कोशिश की वही उन्होंने बताया की 18 सितम्बर से 18 दिवसीय णमोकार महामंत्र आराधना चल रही है। जो विजयादशमी को आर्यिका माताजी के सानिघ्य में

पंचपरमेष्ठि विधान के साथ संपन्न होगी यह महाआराधना प्रतिदिन शाम7 बजे शुरु होती है 8.15 बजे तक संपन्न हो जाती है।

इस क्रम में माताजी द्वारा 15 मिनिट की आनन्द यात्रा होती है जो बहुत ही ज्ञानवर्धक होती है। इसमे बच्चो की विशेष रुचि देखी जाती है एवम प्रश्न मंच भी आहूत होता है साथ ही पुरुस्कृत भी किया जाता है।

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *