राजस्थान वृद्धजन तीर्थ यात्रा योजना में सम्मेद शिखर जी को भी जोड़ा: सीनियर सिटीजन्स को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाने की योजना

JAIN SANT NEWS सम्मेद शिखर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान बजट पेश करते हुए राजस्थान के सीनियर सिटीजन्स के लिए चल रही तीर्थ यात्रा योजना में सम्मेद शिखरजी को भी जोड़ा गया है । गहलोत ने आज राजस्थान विधानसभा में इस बात का एलान किया है।


राजस्थान में बजट भाषण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीनियर सिटीजन्स के लिए तीर्थ यात्रा योजना का दायरा बढ़ाने का एलान किया है । मुख्यमंत्री गहलोत ने विधानसभा में कहा कि इस साल राजस्थान में 20 हजार सीनियर्स सिटीजन्स को निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी ।

तीर्थ स्थानों की सूची में जैन धर्मावलंबियों के प्रमुख धाम सम्मेद शिखरजी का नाम भी जोड़ा गया है । राजस्थान में जैन समुदाय बहुतायत मात्रा में रहता है । जैन संस्कृति से लोगों को अवगत करवाने और जैन श्रद्धालूओं के लिए इस घोषणा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *