इंदौर में श्री जी की भव्य मंगलमय अगवानी होगी: तुलसी नगर में भव्य जिनालय के लिए प्रतिमाएं आई

JAIN SANT NEWS इंदौर

इंदौर के पूर्वोत्तर क्षेत्र तुलसी नगर में भव्य जिनालय का नव निर्माण हो गया है। इस जिनालय के लिए प्रतिमाजी आ गई हैं। पढ़िए विस्तार से इंदौर से हमारे सहयोगी राजेश जैन दद्दू की ये रिपोर्ट

आठ फरवरी को सुबह 9 बजे से संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के प्रभावी शिष्य पूज्य मुनि श्री विमल सागर जी ससंघ के मंगल सान्निध्य में भव्य अगवानी होगी।

यह जुलूस सुबह 8 बजे गायत्री मंदिर , ओल्ड पलासिया से और प्रातः 9:00 बजे वर्धमान कॉम्प्लेक्स , बॉम्बे हॉस्पिटल से निकलेगा। आयोजक मंडल ने सम्पूर्ण इंदौर समाज को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया है। भव्य जिनालय में 26 अप्रैल से दो मई तक पंचकल्याणक आयोजित किया जाएगा।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *