जैन #तीर्थ #भाववन्दना # 1️⃣2️⃣5️⃣
जय जिनेन्द्र ।।
आज की भाववन्दना में हम जानते हैं, राजस्थान के बूंदी जिले की तहसील इंदरगढ़ में स्थित एक अद्भुत जिन मन्दिर के बारे में, जहाँ पर मूलनायक श्री १००८ पार्श्वनाथ भगवान की अतिसुंदर व प्राचीन प्रतिमाएं विराजमान है, जिनकी दिव्यता व दर्शन के रोमांचक अनुभव हेतु आपको यहां जरूर आना चाहिए ।
🏳️🌈 श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर इंदरगढ़ जिला बूंदी राजस्थान
यहां मंदिर जी के तलघर में तीन विशाल प्राचीन और अद्भुत प्रतिमा जी विराजमान हैं ।
यहां पर श्री १००८ आदिनाथ भगवान की अति मनोरम श्वेत पाषाण की प्रतिमा जी विराजमान हैं । जिस पर बैल का चिन्ह स्पष्ट है, किंतु प्रशस्ति मिट चुकी है ।
इसी क्रम में यहां भगवान श्री १००८ महावीर भगवान की प्रतिमा जी विराजमान है, जिस पर सिंह का चिन्ह स्पष्ट दिखाई देता है ।
यह तीर्थ एक अतिशय क्षेत्र है, व मानते हैं, यहां चतुर्थ काल की प्रतिमाएं विराजमान हैं। यह जैन मंदिर बहुत ही शांतिपूर्ण और पुरातात्विक महत्व का स्थान है ।
इंदरगढ़ में ही चार मन्दिर ओर भी है, जिनमे नाशियाँ जी मन्दिर आदि प्रमुख हैं, कई प्रमुख तीर्थों से घिरे इस तीर्थ पर सकल जैन समाज का ध्यान आकर्षित होना बहुत आवश्यक है ।
नोट – संलग्न फ़ोटो में सभी प्रतिमा जी को देखें व इनकी अद्भुत विशिष्टता को जरूर बताएं ?
मंदिर का समय
प्रातः सुबह : 5:30 AM – 11:30 AM,
सायंकाल : 5:30 PM – 8:30 PM
पहुँचने का साधन
सड़क: बूंदी से इंदरगढ़ की दूरी 77 किमी है । राजस्थान में आपको कई ऐसी जगह देखने को मिल जाएंगी, अपनी खास खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, उन्हीं में से एक है बूंदी शहर। बूंदी कोटा से लगभग 36 किमी दूर स्थित है
निकटतम तीर्थक्षेत्र
चमत्कार जी 44 किमी
सवाई माधोपुर 43 किमी
रणथंभौर जैन मंदिर 45 किमी
चांदखेड़ी 233 किमी
नोट – जैन समाज अपनी प्राचीन धरोहर पर अधिक ध्यान न देकर नए नए मन्दिर स्थापना में संलग्न है । इस कड़ी में कोई भी वर्ग अछूता नही है। कृपया विचार जरुर करें । धन्यवाद
राजस्थान तीर्थ क्षेत्र यात्रा के समय इस पावन मन्दिर जी के दर्शन अवश्य करें । अगर आप सभी तीर्थदर्शन को जाएंगे तो तीर्थ विकास स्वतः ही प्रारंभ होने लगेगा ।
नमनकर्ता
सुलभ जैन (बाह)
Sulabh Jain, Bah (Distt. Agra)
जैनधर्मतीर्थयात्रा
#आओजैनधर्मकोजानें
Aao_JainDharm_Ko_Jaanein
jainism
#jaintemple #jainreligion
#jain















