बसंत पंचमी पर आचार्य सुनील सागर की अगवानी में उमड़ा मानसरोवर का सागर

JAIN SANT NEWS जयपुर

बसंत पंचमी पर आचार्य सुनील सागर की अगवानी में उमड़ा मानसरोवर का सागर

जयपुर। देश के 74 वें गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के पावन अवसर शहर के मानसरोवर स्थित वरुण पथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज सहित 40 से अधिक मुनिराजो और आर्यिका माताजी का भव्य शोभायात्रा के साथ अपार जनसमुदाय की भक्तिमय अगवानी में शाम 5.15 बजे मंगल प्रवेश हुआ। जिनालय के दर्शन पश्चात धर्मसभा आयोजित हुई जिसका शुभारंभ समाजसेवी सुरेशचंद कनक लता जैन बांदीकुई वालों और विनय सौगानी द्वारा भगवान महावीर स्वामी के सम्मुख चित्र अनावरण और दीप प्रवज्जलन कर किया। इसके उपरांत आचार्य सुनील सागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित किया। #मानसरोवर वो होता है जहां हंस पाए जाते है, श्रावक भी हंस की जिनवाणी के मोती चुगकर अपना जीवन उज्ज्वल बनाते है – आचार्य सुनील सागरआचार्य सुनील सागर महाराज ने कहा ” जब बसंत आता है तो प्रकृति मुस्कुराती है और जब नगर में संत आते है तो संस्कृति महक जाती है, खिल जाती है। संत आते है तो समाज मे, नगर में सुख, शांति, समृद्धि और सुसंस्कारों की लहर दौड़ जाती है। मानसरोवर वो होता है जहां हंस जाते है, पाए जाते है तो यह श्रमण जो कि अध्यात्म जगत के राज हंस होते है और इनके आदर्शों पर चलकर श्रावक भी अपना जीवन हंस की तरह धर्म जिनवाणी के मोती चुगकर उज्ज्वल बनाते है।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *