अंतरमना प्रसन्नसागर सागर महाराज का 10दिनो के बाद हुआ पारणा

JAIN SANT NEWS सम्मेद शिखर

अंतरमना प्रसन्नसागर सागर महाराज का 10दिनो के बाद हुआ पारणा

सम्मेदशिखर जी

10 नवंबर को तीर्थराज सम्मेदशिखर जी मे अन्तर्मना प्रसन्नसागर महाराज वी के पारणा निर्विघ्न हो इसके लिए बीसपंथी कोठी में प्रथम बार स्वर्णमय 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का सौम्य मूर्ति पूज्य मुनि 108 पीयूष सागर ज मुनिराज के सानिध्य में अभिषेक ओर विशेष शांतिधारा दिलीप-सुनीता हुम्मड परिवार बड़ोदरा के द्वारा किया गया ।इसके पश्चात सिंह निष्क्रिडित व्रत धारण करने वाले पूज्य अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महामुनिराज का 557 दिन के मौन साधना में 60 दिन आहार ग्रहण करने की श्रृंखला में आज 417 वाँ दिन के मौन उपवास में 54 वॉ निरन्तराय आहार हुवा।

अन्तर्मना मुनि श्री 108 प्रसन्न सागर महामुनिराज 8 महीना पर्वत राज पर मौन साधना और एकांत में रहते हुवे कर अभी बीस पंथी कोठी में विराजमान है जहाँ आज 10 दिनों बाद पारणा हुवा।

इस पारणा में मधुबन में विराजमान आचार्य श्री 108 विशदसागर मुनिराज, आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर मुनिराज,आचार्य श्री 108 कुलभद्रनंदी जी मुनिराज,आचार्य श्री 108 निरंजन सागर जी मुनिराज,मुनि श्री 108 पुण्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 मोक्ष सागर जी महाराज अन्तर्मना शिष्य सौम्य मूर्ति मुनि श्री 108 पीयूष सागर जी महाराज के साथ लगभग 51 पीछी धारी मुनिराज,आर्यका के मंगल सानिध्य में आज आहार सम्पन्न हुआ ।इस अवसर पर विशेष रूप से हैदराबाद के जैन मनोज चौधरी,भोपाल के बिट्टू जैन,लालगोला से जैन मनोज छाबडा,धूलियांन से मनोज जैन,अजय जैन,कोडरमा से जैन राज कुमार अजमेरा,आयुष जैन शामिल हुवे।

राजकुमार अजमेरा से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *