गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का शनिवार, 5नवम्बर को होगा भट्टारक जी की नसियां में गुरु चरण वन्दना के लिए भव्य मंगल प्रवेश -रिजर्व बैंक से बनेगा विशाल जुलूस –भट्टारक जी की नसियां में आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ से होगा भव्य मंगल मिलन
जयपुर –
पुण्य का फल भोगने के लिए देवता स्वर्ग जातें हैं।पाप का फल भोगने के लिए नरक में जाते हैं।मनुष्य योनि में पुण्य भी है ,पाप भी है,।नरक भी है और स्वर्ग भी है।।स्वर्ग का देवता धर्म ना करें तो एक इन्द्रिय के रूप में वृक्ष बन जाते हैं। यह बात मनुष्य के लिए भी लागू होती है, वो धर्म नहीं करें तो उसे भी आने वाली पर्याय अच्छी नही मिलती है।
धर्म करत संसार सुख,
धर्म करत निर्वाण।
धर्म पंथ साधे बिना नर तिर्यंच समान। मनुष्य का कर्तव्य सन्तान को योग्य बनाने का है। पूत सपूत तो का धन संचय।पूत कपूत तो का धन संचय। अत: बिना भक्ति के जीवन व्यर्थ है ।भक्ति का धागा ज़रुरी है ताकि गुरु से सम्पर्क बना रहे।
ये उदगार गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने शुक्रवार को माडल टाऊन कालोनी में समाजश्रेष्ठी कमल वैद के आवास पर आयोजित धर्म सभा में व्यक्त किए। इस मौके पर उत्तम कुमार पाण्डया, विनोद जैन कोटखावदा,मनोज सोगानी, सुरेश सोनी,विमल बज, चेतन जैन निमोडिया, दीपिका जैन कोटखावदा,मैना गंगवाल,रेखा पाटनी, मंजू वैद,दीपक बिलाला,दीपक बोहरा,अजय बड़जात्या सहित बड़ी संख्या में गणमान्य श्रेष्ठी उपस्थित थे। धर्म सभा के प्रारंभ में मंगलाचरण रेखा पाटनी ने किया। संचालन चेतन जैन निमोडिया ने किया।
माताजी ससंघ का शनिवार को भट्टाराकजी की नसियां में आचार्य सुनील सागर एवं आचार्य शशांक सागर महाराज की गुरु चरण वंदना हेतु भव्य मंगल प्रवेश होगा।
इससे पूर्व शुक्रवार को माताजी जगतपुरा के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से विशाल जुलूस के साथ माडल टाऊन पहुंची। चातुर्मास कमेटी के मुख्य समन्वयक रमेश ठोलिया एवं उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि माताजी ससंघ का माडल टाउन कालोनी से विहार होकर सायंकाल मालवीय नगर के सैक्टर 3 स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जहां गुरु भक्ति, आनन्द यात्रा के बाद रात्रि 7.00बजे से


श्री विद्यासागर यात्रा संघ जयपुर के तत्वावधान में मुख्य संयोजक मनीष चौधरी के निर्देशन में समाजश्रेष्ठी अजय-निधि बड़जात्या के नेतृत्व में ऋद्धि मंत्रों से युक्त संगीतमय भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया।
मंच संचालन विनोद जैन कोटखावदा ने किया। अध्यक्ष सी एल जैन ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण शामिल हुए। श्री जैन के मुताबिक शनिवार,5 नवम्बर को प्रातः मालवीय नगर से मंगल विहार होकर टौंक रोड पर रिजर्व बैंक से प्रातः 8.00 बजे विशाल जुलूस के साथ माताजी ससंघ का प्रातः 8.30 बजे भट्टारकजी की नसियां में गुरु चरण वन्दना के लिए भव्य मंगल प्रवेश होगा। जहां आचार्य सुनील सागर महाराज, आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ से भव्य मिलन होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
