आपको धर्म के अभाव में अर्थ कमाने की इच्छा नहीं होना चाहिए मुनिश्री संस्कार सागर महाराज

JAIN SANT NEWS सीहोर

आपको धर्म के अभाव में अर्थ कमाने की इच्छा नहीं होना चाहिए मुनिश्री संस्कार सागर महाराज

सीहोर

पूज्य मुनि श्री संस्कार सागर महाराज ने अपनी वाणी से सभी को संस्कारित करते हुए बुधवार को कहा की कभी तो बिना मांगे मोती मिल जाते हैं और मांगने से भीख नहीं मिलती। कटाक्ष करते हुए कहा की आज के समय में धन का बोलबाला है। लेकिन धर्म से संयुक्त जीव का थोड़ा सा जीवन भी बहुत श्रेष्ठ है और धर्म से रहित मनुष्य का करोड़ों सालों काविशेष जीवन भी व्यर्थ हैं।

उन्होनें सीख दी कहा की संस्कार के प्रभाव के कारण आपको धर्म के अभाव में अर्थ कमाने कमाने की इच्छा नहीं होना चाहिए । धर्म के सिद्धांतों को ताक पर रखकर मात्र धन को कमाना चाहते हैं और अपनी पहचान,रात्रि, भोजन त्याग, पानी छानकरपीना तथा नित्य देव दर्शन को भूल बैठे हैं। धर्मविहीन व्यक्तियोंको आचार्यों ने मृतक के समान कहा है। जिनके मन में प्रभु नहीं, वह धनवान होने के बाद भी दरिद्र है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *