पुण्य आत्मा का सम्मान करो एक दिन आप भी पुण्य आत्मा बन जाओगे सुधासागर महाराज

Uncategorized

पुण्य आत्मा का सम्मान करो एक दिन आप भी पुण्य आत्मा बन जाओगे सुधासागर महाराज

ललितपुर

निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्रमण संस्कृति रक्षक108 श्री सुधासागर जी महाराज ने प्रवचन मे कहा की अमीर के यहां बेटा बनोगे क्यो कि अमीर को जय जिनेन्द्र किया है तुम बहुत हो गरीब हो पापी हू् लेकिन इतना पुण्य आत्मा हूं कि एक पुण्यात्मा के बाजू में रहता हूं। छोपडी में रहते हो दुर्भाग्य है। लेकिन जो भगवान की भक्ति करने वाला कभी दुर्भागा नहीं हो सकता। और जैन धर्म की भक्ति करने वाले कभी दुर्भागा नहीं हो सकता। भगवान से डर‌ रहा हू मैं जो जिनवाणी ने कहा वह कर रहा हूं कि भगवान की भक्ति कर रहा हूं जब हम फैल हो जाये तो उसे देखना जो पास हो गया उसे देखकर तुम्हारे लिए कैसा लग रहा जो सफल हो गया जो भगवान बन गये उनके चरणों में लोट जाऊं।जो भी भगवान के चरणों में पहुंचे कर अपने को सौभाग्यशाली समझता है यही है भक्ति का मार्ग पूज्य बनो या पूजा करो भले में दुर्भागा हूं लेकिन इतना तो पुण्य है कि मैं तेरी जय जय कार कर रहा हूं। उन्होंने कहा जो भगवान बन गये उनकी भक्ति करके एक दिन तुम भी बन जाओगे।

उन्होनें आगे कहा की दुसरी की बढ़ती को देख कभी ईर्ष्या मत करना। दुसरे को देख कर साधु नहीं बन पाये तो ईर्ष्या मत करना।
पुण्यात्मा का सम्मान करना

पुज्य मुनि श्री ने कहा -जैसे सूर्य को देख कर कीचड़ में पड़ा कमल खिल जाता है। उसी प्रकार भगवान को देख कर मन जब आप कहीं बैठो तो उनको पीठ मत दिखा देना। देखकर बैठना तुम्हारी पीठ पुण्यात्मा को ना हो जाए।दुपहिया वाले के पास कैसे चार पहिये आये। उसका उपाय बता रहा हूं मैं बड़े का आदर नहीं करा रहा हूं।

मैं तुम्हारी भी फोर व्हीलर आ जाये उसका उपाय बता रह हूं सड़क पर बाइक से तुम चल रहे हों यदि तुम्हारे पीछे फोर व्हीलर आ रही है तो उसे देख ईर्ष्या मत करना। उसे यह सोचकर साईड देना कि ये मुझ से अधिक पुण्यवान है। देखना अगली दिवाली पर तुम्हारे घर के आगे फोर व्हीलर खड़ी मिलेगी। हमें बढ़े आदमी से ईष्या नहीं करना उनके गुणों की प्रशंसा करना है। आगे बोलते हुए कहा की -हम लोग दुनिया की खबर तो रखते हैं। अपने की खबर नहीं रखते। अपने घर की खबर नहीं रखते तो ऐसे व्यक्ति मूर्ख शिरोमणि कहा है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *