चिकित्सक पानी के रोगों को ठीक करता है और सन्त मन के रोगों को ठीक करता है विरंजन सागर जी
सागर
जनसन्त विरंजन सागर महाराज सानिघ्य में चिकित्सक सम्मेलन आहूत हुआ इस सम्म्मेलन मे मुनि श्री ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए कहा की चिकित्सक पानी के रोगों को ठीक करता है और संत मन के रोगों को ठीक करते है। उन्होनें कहा चिकित्सक तो नाड़ी पकड़ते हैंऔर संत जिनवाणी पकड़ते हैं। यदिनाड़ी और जिनवाणी मिल जाएं तो राष्ट्र का कल्याण हो सकता है।
यह चिकित्सक सम्मेलन एवं सम्मानगौराबाई दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी द्वारा आहूत हुआ इस आयोजन में मुख्य अतिथि के विधायक शैलेंद्र जैन रहे।सम्मेलन का शुभारभ विधायक एवं डॉक्टर अमिताभ जैन, डॉक्टर बी सी जैन ने दीप प्रज्वलन से किया।इसके बाद चिकित्सकों ने अलगअलग विषयों पर व्याख्यान दिए।छाती रोग विशेषज्डॉक्टर अखिलेश जैन द्वारा स्वागत भाषण दियागया। डॉ मनीष जैन द्वारा धर्म औरआर्यवेट पर व्याख्यान दिया गया।डॉक्टर अरुण सराफ द्वारा जोड़ो केरोग और हड्डी में होने वाले दर्द परव्याख्यान दिया गया। डॉ मधु जैन ने पोषण आहार से संबंधित व्याख्यानदिए। डॉक्टर अमिताभ जैन द्वाराबीमारियों से कैसे बचे और खानपानकैसा रखें इसके बारे में बताया गया।
यह सम्मेलन अभूतपूर्व है शैलेंद्र जैन

इस अवसर पर विधायकशैलेंद्र जैन ने कहा किसंतों के सानिध्य में चिकित्सकों कायह सम्मेलन अभूतपूर्व है। मैं सभीचिकित्सकों का सम्मान करता हूं।इसके बाद प्रवचन देते हुए छुल्लक श्री विसौम्य सागर महाराज ने कहा कि जैनधर्म भाव प्रधान धर्म है।


सलबोनी चाहिए। औषधि के साथ विशुद्धि की भी जरूरत है।दवा और दुआ एक साथ काम करतीहै। जनसंत विरंजनसागर महाराजने कहा कि परमेश्वर जीवन देताहै पर चिकित्सक उस जीवन को सुरक्षित करते हैं। कोरोना काल में संपूर्ण विश्व ने इन चिकित्सकोंका योगदान देख लिया। उन्होंने कहाडॉक्टर रोग के बाद परहेज बताते हैंमैं रोग के पहले ही परहेज बताताहूं। उन्होंने चिकित्सकों से अपीलकी कि वे सभी चिकित्सा के साथसेवा और धर्म कार्यों से भी जुड़े रहें।
गरीब जनों का कम से कम पैसों मेंइलाज करें। उन्होंने कहा कि संतऔर चिकित्सक में ज्यादा अंतर नहींहोता दोनों लोगों को ठीक करते हैं।मुनि श्री ने कहा कि यदि तुम्हें रोगसमझ ना आए तो मेरे पास भेज देनाऔर मुझे रोग समझ में न नआयातो मैं तुम्हारे पास भेज दूंगा। उन्होंनेकहा जल्दी ही एक प्रदेश स्तरीयचिकित्सक सम्मेलन का आयोजनभी किया जाएगा।
कार्यक्रम में मंदिरके अध्यक्ष संतोष जैन घड़ी, डाक्टराजेश, डाक्टर महेंद्र, डॉ अखिलेश,डॉ अरुण सराफ, डॉ मनीष जैन,
डॉक्टर संतोष, डॉक्टर सर्वेश, डॉ अनिल सिंघई, डॉ दिलीप जैन,डॉक्टर दिनेश जैन सहित डॉक्टर उपस्थित रहे। संचालन राकेश जैन जन्ता ने किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
